ePaper

बच्चों को बताएं आजादी का महत्व

Updated at : 15 Aug 2018 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
बच्चों को बताएं आजादी का महत्व

बच्चों को आजादी की लड़ाई की कहानियां सुनाएं. उनकी उम्र और रुचि के अनुसार उन्हें देशभक्ति फिल्में या आजादी की लड़ाई पर आधारित डॉक्यूमेंट्रीज दिखाएं. उन्हें म्यूजियम या शहर के ऐतिहासिक स्‍थलों की सैर पर ले जाएं, ताकि अपने देश के गौरवमयी इतिहास के बारे में जान सकें. बच्चों को महान स्वतंत्रता सेनानियों या आजादी […]

विज्ञापन

बच्चों को आजादी की लड़ाई की कहानियां सुनाएं. उनकी उम्र और रुचि के अनुसार उन्हें देशभक्ति फिल्में या आजादी की लड़ाई पर आधारित डॉक्यूमेंट्रीज दिखाएं. उन्हें म्यूजियम या शहर के ऐतिहासिक स्‍थलों की सैर पर ले जाएं, ताकि अपने देश के गौरवमयी इतिहास के बारे में जान सकें. बच्चों को महान स्वतंत्रता सेनानियों या आजादी पर आधारित किताबें गिफ्ट में दें और उन्हें पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें.

उन्हें तिरंगे में शामिल केसरिया, सफ़ेद, हरे और नीले रंग के मायने समझाएं. उन्हें अशोक चक्र का मतलब बताएं. इसे रोचक बनाने के लिए आप उन्हें ख़ुद अपना तिरंगा बनाने के लिए कह सकती हैं. बच्चों को देशभक्ति के गाने/कविता सिखाएं. सोसाइटी या स्कूल में होनेवाले ध्वजारोहण समारोह में उन्हें सुनाने के लिए प्रोत्साहित करें. इससे उनका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा. अपने बच्चे को देश का जिम्मेदार नागरिक बनाने के लिए महिलाओं का सम्मान करना, स्वच्छता बरतना, दूसरों की मदद करना और बुजुर्गों का सम्मान करना सिखाएं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola