दादी-नानी के नुस्खे, जानिए कुछ उपाय
Updated at : 14 Aug 2018 8:03 AM (IST)
विज्ञापन

दैनिक जीवन में लोग कई छोटी-छोटी समस्याओं का सामना करते हैं और इलाज के तौर पर एलोपैथिक दवाएं लेते हैं. इसका साइड इफेक्ट भी हो सकता है, जबकि बुजुर्गों के बताये कई नुस्खे हैं, जो सदियों से आजमाये जा रहे हैं और बेहद प्रभावी भी हैं. जानिए कुछ उपाय. डेंगू के बुखार से राहत पाने […]
विज्ञापन
दैनिक जीवन में लोग कई छोटी-छोटी समस्याओं का सामना करते हैं और इलाज के तौर पर एलोपैथिक दवाएं लेते हैं. इसका साइड इफेक्ट भी हो सकता है, जबकि बुजुर्गों के बताये कई नुस्खे हैं, जो सदियों से आजमाये जा रहे हैं और बेहद प्रभावी भी हैं. जानिए कुछ उपाय.
डेंगू के बुखार से राहत पाने के लिए नारियल पानी खूब पीएं. इसमें मौजूद जरूरी पोषक तत्व जैसे मिनरल्स और एलेक्ट्रोलाइट्स शरीर को मजबूत बनाने में मदद करता है.
तुलसी के पत्तों को गर्म पानी में उबाल लें. इस पानी को पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होती है.
तुलसी की 10-15 पत्ती को तोड़ कर काली मिर्च के साथ पीस कर इस्तेमाल करने पर बुखार में कमी आने लगती है.
अदरक के रस को नीबू व तुलसी के रस के साथ शहद में डाल कर लेने से सर्दी-खांसी और बुखार की परेशानी दूर हो जाती है.
त्रिफला चूर्ण में ज्वर नाशक गुण होता है. इससे दस्त भी साफ और बुखार भी कम होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




