बच्चों में तनाव, चिंता को दूर भगाने में मदद कर सकती हैं स्कूल में योग कक्षाएं

लॉस एंजिलिस : अमेरिका में हुए एक अध्ययन में पता चला है कि स्कूलों में योग एवं ध्यान से जुड़ी गतिविधियां छोटे बच्चों को तनाव एवं चिंता दूर करने में मदद कर सकती हैं. इससे उनके शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है. अमेरिका में टूलेन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने छात्रों में संवेदना […]
लॉस एंजिलिस : अमेरिका में हुए एक अध्ययन में पता चला है कि स्कूलों में योग एवं ध्यान से जुड़ी गतिविधियां छोटे बच्चों को तनाव एवं चिंता दूर करने में मदद कर सकती हैं. इससे उनके शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है. अमेरिका में टूलेन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने छात्रों में संवेदना जगाने वाले मौजूदा स्कूली कार्यक्रमों में योग एवं ध्यान को भी शामिल करने के लिए सरकारी स्कूलों के साथ काम किया.
इसे भी पढ़ें : New Research : नियमित योग से जवां रहता है मस्तिष्क, जानें कैसे…!
स्कूल के शुरुआती साल में तीसरे ग्रेड के जिन छात्रों में चिंता के लक्षण पाये गये थे, उन्हें दो समूहों में बांट दिया गया. इनमें से 32 छात्रों के समूह को स्वाभाविक रूप से बेहतर देखभाल मिली. उन्हें परामर्श दिये गये और स्कूल के सामाजिक कार्यकर्ता की अगुवाई में अन्य गतिविधियों में शामिल किया गया. वहीं, 20 छात्रों के समूह को ‘योग एड’ कार्यक्रम के तहत करीब आठ हफ्ते तक योग/ध्यान की गतिविधियों में शामिल किया गया.
इसे भी पढ़ें : Video : योग से कैसे बनायें अपने जीवन को स्वस्थ, बता रहे हैं सुशांत भट्ट
इस सत्र में श्वांस अभ्यास, प्रशिक्षक की देखे-रेख में बच्चों के अनुकूल ध्यान एवं योग के कई पारंपरिक अभ्यास को शामिल किया गया. यह अध्ययन ‘साइकोलॉजी रिसर्च एंड बिहेवियर मैनेजमेंट’ पत्रिका में प्रकाशित हुआ है. टूलेन यूनिवर्सिटी के सहायक प्रोफेसर एलेसांद्रे बाजानो ने कहा, ‘विशेष देखरेख पाये छात्रों में मनोवैज्ञानिक एवं भावनात्मक गुणवत्ता में सुधार देखा गया.’ बाजानो ने कहा, ‘अपने शुरुआती काम में हमने पाया कि कक्षाओं का कार्य अधिक थकाऊ और बोझिल होने के चलते तीसरे ग्रेड के कई बच्चों ने चिंता की शिकायत की थी.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




