ePaper

केंद्र सरकार ने लव हार्मोन ऑक्सीटोसिन के आयात को किया प्रतिबंधित

Updated at : 11 Apr 2018 11:43 AM (IST)
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने लव हार्मोन ऑक्सीटोसिन के आयात को किया प्रतिबंधित

नयी दिल्ली : केंद्र सरकार ने ऑक्सीटोसिन के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है जिसे लव हार्मोन के नाम से भी जाना जाता है. इसने सीमा शुल्क विभाग से कहा है कि देश में इसकी तस्करी किए जाने के किसी भी प्रयास को रोका जाए. प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा ‘‘ऑक्सीटोसिन के हानिकारक प्रभावों ‘ को रोकने […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : केंद्र सरकार ने ऑक्सीटोसिन के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है जिसे लव हार्मोन के नाम से भी जाना जाता है. इसने सीमा शुल्क विभाग से कहा है कि देश में इसकी तस्करी किए जाने के किसी भी प्रयास को रोका जाए. प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा ‘‘ऑक्सीटोसिन के हानिकारक प्रभावों ‘ को रोकने के लिए एक बैठक करने के बाद यह कदम उठाया गया है क्योंकि कुछ डेयरी मालिकों और किसानों द्वारा दूध उत्पादन और सब्जियों का आकार बढ़ाने के लिए इसका इस्तेमाल किए जाने के मामले प्रकाश में आए थे.


पढ़ें यह खबर :

सावधान! योग का बढ़ा चलन तो इस कारण चोट के मामले में 80 प्रतिशत हुई वृद्धि

बच्चे के जन्म के समय दर्द कम करने में भी ऑक्सीटोसिन का इस्तेमाल किया जाता है.केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क विभाग ने हाल में आदेश जारी किया था , ‘‘ निर्णय किया गया है कि ऑक्सीटोसिन के वाजिब इस्तेमाल की जरूरतों को देश के अंदर उत्पादन से पूरा किया जाएगा और उसी मुताबिक तत्काल प्रभाव से ऑक्सीटोसिन नाम से सभी आयात बंद किए जाएंगे. ‘ इसने कहा कि प्रतिबंध के कारण शरारती तत्व अवैध तरीके से ऑक्सीटोसिन की तस्करी का प्रयास कर सकते हैं.

पढ़ें यह खबर :

बच्चों में विटामिन डी की मात्रा बढ़ाने के लिए FSSAI की पहल, दोपहर में हो स्कूल की एसेंबली

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola