ePaper

Cancer की रोकथाम में ज्यादा असरदार है मछली से प्राप्त Omega 3

Updated at : 27 Jan 2018 4:05 PM (IST)
विज्ञापन
Cancer की रोकथाम में ज्यादा असरदार है मछली से प्राप्त Omega 3

टोरंटो : कैंसर से रोकथाम में अन्य तेलों के बजाय मछली से प्राप्त ओमेगा-3 ज्यादा कारगर साबित हुआ है. एक नये अध्ययन में यह नतीजा निकला है. अध्ययनकर्ताओं ने पता लगाया है कि ट्यूमर को फैलने से रोकने में समुद्री स्रोतों से प्राप्त ओमेगा-3 आठ गुणा ज्यादा असरदार होता है. कनाडा में गुलेफ विश्वविद्यालय की […]

विज्ञापन

टोरंटो : कैंसर से रोकथाम में अन्य तेलों के बजाय मछली से प्राप्त ओमेगा-3 ज्यादा कारगर साबित हुआ है. एक नये अध्ययन में यह नतीजा निकला है.

अध्ययनकर्ताओं ने पता लगाया है कि ट्यूमर को फैलने से रोकने में समुद्री स्रोतों से प्राप्त ओमेगा-3 आठ गुणा ज्यादा असरदार होता है.

कनाडा में गुलेफ विश्वविद्यालय की प्रोफेसर डेविड मा ने कहा कि इस अध्ययन के जरिये पहली बार कैंसर से मुकाबले में पौधा और समुद्री जीव से प्राप्त ओमेगा-3 की तुलना की गयी.

उन्होंने कहा इस तरह के सबूत हैं कि पौधा और समुद्री स्रोतों से प्राप्त ओमेगा-3 कैंसर से बचाव में मददगार है और हम जानना चाहते थे कि इसमें से भी कौन सा ज्यादा फायदेमंद है.

ओमेगा-3 फैटी एसिड के तीन प्रकार होते हैं. ए लाइनोलेनिक एसिड, इकोसापेंटाइनोइक एसिड (ईपीए) और डोकोसाहेक्साइनोइक एसिड (डीएसए).

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola