टीचर ने पीरियड्स को लेकर क्‍लास में लगाई फटकार, छात्रा ने की आत्महत्या

Updated at : 31 Aug 2017 1:35 PM (IST)
विज्ञापन
टीचर ने पीरियड्स को लेकर क्‍लास में लगाई फटकार, छात्रा ने की आत्महत्या

तिरुनेलवेली : तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में एक स्कूली लड़की ने टीचर की हरकत से परेशान होकर आत्महत्या कर ली. दरअसल छात्रा का मासिक चल रहा था. ऐसे में उसके स्‍कूल ड्रेस गंदे हो गए, जिसके बाद टीचर ने कथित तौर पर छात्रा को कक्षा में ही सबके सामने फटकार लगा दी. इससे छात्रा असहज और […]

विज्ञापन

तिरुनेलवेली : तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में एक स्कूली लड़की ने टीचर की हरकत से परेशान होकर आत्महत्या कर ली. दरअसल छात्रा का मासिक चल रहा था. ऐसे में उसके स्‍कूल ड्रेस गंदे हो गए, जिसके बाद टीचर ने कथित तौर पर छात्रा को कक्षा में ही सबके सामने फटकार लगा दी.

इससे छात्रा असहज और शर्मिंदगी महसूस करने लगी. दुखी छात्रा ने इमारत से कूद कर जान दे दी. अपने सुसाइड नोट में टीचर के द्वारा हुए यातना का जिक्र किया. आत्महत्या का मामला दर्ज होने के बाद कलेक्टर ने मामले की जांच के आदेश दिये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola