फिटनेस के साथ फैशनेबल लुक देता है योगा डेनिम
Updated at : 22 Aug 2017 12:53 PM (IST)
विज्ञापन

फिट रहने के लिए आज हर कोई प्राचीन विद्या योग की ओर रुख कर रहा है. आज योग करनेवालों में केवल बुजुर्ग ही नहीं, बल्कि युवा और बच्चे भी हैं, जो इसे फिटनेस की जरूरत समझते हैं. साथ ही स्टाइल स्टेटमेंट भी मानते हैं. इसी स्टाइल को और एडवांस व फैशनेबल बनाने के लिए दिल्ली […]
विज्ञापन
फिट रहने के लिए आज हर कोई प्राचीन विद्या योग की ओर रुख कर रहा है. आज योग करनेवालों में केवल बुजुर्ग ही नहीं, बल्कि युवा और बच्चे भी हैं, जो इसे फिटनेस की जरूरत समझते हैं. साथ ही स्टाइल स्टेटमेंट भी मानते हैं. इसी स्टाइल को और एडवांस व फैशनेबल बनाने के लिए दिल्ली के मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष त्रिपाठी ने ‘योगा डेनिम’ ईजाद किया है. जानते हैं इसकी खूबियां.
योग में निभाये जानेवाले लगभग सभी आसनों में फुल बॉडी मूव करती है, ऐसे में इन स्ट्रेचबल डेनिम पैंट्स के जरिये आप अपनी बॉडी को आसानी से बेंड कर सकती हैं. इससे आप ज्यादा कंफर्ट होकर सभी आसनों को कर सकेंगी. इस बारे में फैशन डिजाइनर मनीष कहते हैं कि "बेशक योगासन हमारी प्राचीन सभ्यता का प्रतीक है, लेकिन आज की तारीख में फिट रहने का इससे कूल तरीका और कुछ भी नहीं है.
तभी तो एक्टर्स हों या मॉडल्स, हर कोई स्वस्थ रहने के लिए योगा टेक्निक को अपना रहा है. इस कूल एक्सरसाइज को कंप्लीटली कूल लुक देने के लिए मैंने ये योगा डेनिम डिजाइन किये हैं, जो ब्लू के दो शेड्स में उपलब्ध हैं.
कूल फैब्रिक : आमतौर पर लोग गर्मी या बारिश में डेनिम पहनने से परहेज करते हैं, क्योंकि इसमें पसीना बहुत आता है, लेकिन ये स्पैन्डेक्स फैब्रिक से बने हॉट योगा पैंट्स केवल दिखने में ही नहीं, बल्कि पहनने में भी काफी कूल हैं. इसके साथ ही इस ऑउटफिट में कॉटन मिक्स होने के कारण पसीना सूख जाता है, जिससे बॉडी खुलकर सांस ले सकती है.
यूनीसेक्स है डिजाइन : जिस प्रकार फिटनेस में स्त्री-पुरुष का भेद नहीं होता, इसी प्रकार ये डेनिम पैंट्स भी मेल व फीमेल दोनों के लिए ही परफेक्ट हैं. इन्हें घर-बाहर कहीं भी पहना जा सकता है. योगा डेनिम देखने में बिल्कुल जेगिंग्स का एडवांस वर्जन लगते हैं. इसे ट्राइ करते ही आप फिट एंड फैशनेबल महसूस करते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




