Methi Matar Pulao: ठंड के दिनों में लंच और डिनर को खास बनाएं, आसान तरीके से तैयार करें स्वादिष्ट मेथी मटर पुलाव

Updated:
विज्ञापन
methi matar pulao image

methi matar pulao image ( AI Image)

Methi Matar Pulao: अगर आप भी पुलाव खाना पसंद करते हैं तो ठंड के दिनों में जरूर ट्राई करें मेथी मटर पुलाव. आइए जानते हैं मेथी मटर पुलाव की रेसिपी.

विज्ञापन

Methi Matar Pulao: अक्सर घर पर जब कुछ स्पेशल खाना बनाने की बात आती है तो लोग पुलाव बनाना पसंद करते हैं. घरों में कई तरह के पुलाव को बनाया जाता है और दाल, सब्जी या रायता के साथ सर्व किया जाता है. सर्दियों में मेथी के पत्तों का इस्तेमाल करके आप पुलाव बना सकते हैं. ठंड के दिनों में आप मेथी मटर पुलाव को आसानी से तैयार कर सकते हैं. आइए जानते हैं इस आर्टिकल से मेथी मटर पुलाव को बनाने का तरीका. 

मेथी मटर पुलाव बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • बासमती चावल- 1 कप
  • मेथी- 1 कप 
  • लौंग- 2 
  • इलायची- 2 
  • मटर- आधा  कप
  • प्याज- 1 बारीक कटा हुआ
  • अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच
  • दालचीनी- 1 छोटा टुकड़ा 
  • जीरा- 1 चम्मच
  • बड़ी इलायची- 1
  • तेजपत्ता- 1
  • हल्दी- आधा छोटा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • घी या तेल- 2-3 बड़े चम्मच
  • पानी- 2 कप

मेथी मटर पुलाव को कैसे तैयार करें?

  • मेथी मटर पुलाव बनाने के लिए आप चावल को धो लें और पानी में 20 मिनट के लिए भिगो दें. अब आप मेथी के पत्ते को भी धोकर बारीक काट लें. 
  • अब आप कड़ाही को गर्म करें और इसमें घी या तेल को डाल दें. अब आप जीरा, लौंग, इलायची, बड़ी इलायची, तेजपत्ता और दालचीनी को डाल दें. 
  • इसके बाद आप प्याज और अदरक लहसुन का पेस्ट डाल दें और थोड़ी देर पका लें. अब आप मटर को डाल दें और ढककर थोड़ी देर के लिए पका लें. फिर आप हल्दी और बारीक कटे हुए मेथी के पत्तों को डालकर पका लें. 
  • इसके बाद आप चावल को डालें और अच्छे से सभी चीजों के साथ मिला लें. पानी और नमक को डाल दें. इसे आप ढककर पका लें. जब ये पक जाए तब आप ऊपर से धनिया की पत्ती को डाल दें. इस तरह से आप मेथी मटर पुलाव को बना सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- Winter Special Gobhi Pakora Recipe: सर्दियों में दोस्तों के लिए स्नैक्स में बनाएं गोभी के पकौड़े, चटनी के साथ करें सर्व

यह भी पढ़ें- Winter Special Mix Veg Pickle: ठंड के मौसम में जरूर बनाएं ये स्पेशल मिक्स वेज अचार, इसका तीखा-चटपटा स्वाद सबको आएगा पसंद

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola