Bathua Pakora Recipe: सर्दियों में जब मन करे कुछ गरमा-गरम स्नैक्स खाने का, तो बनाएं मजेदार और क्रिस्पी बथुआ के पकौड़े

bathua pakora ( AI Image)
Bathua Pakora Recipe: सर्दियों में बथुआ के पत्तों से आप टेस्टी पकौड़े तैयार कर सकते हैं. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं बथुआ के पकौड़े बनाने की विधि.
Bathua Pakora Recipe: घर पर जब भी शाम के वक्त में स्नैक्स बनाने की बात होती है तो सबसे पहला ख्याल पकौड़े का आता है. गरमा-गरम चाय के साथ पकौड़े खाने का अपना एक अलग ही मजा है. घरों में अक्सर प्याज और आलू के पकौड़े बनाए जाते हैं. ठंड के मौसम में अगर आप आलू-प्याज के पकौड़े के अलावा कुछ अलग तरह के पकौड़े बनाना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके काम की है. सर्दियों में आप बथुआ के पकौड़े को ट्राई कर सकते हैं. गरमा-गरम बथुआ के पकौड़े को चटनी और चाय के साथ सर्व कर सकते हैं.
बथुआ के पकौड़े को बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- बथुआ (बारीक कटा हुआ)- 1 कप
- प्याज- 1
- हरी मिर्च- 1
- बेसन- 1 कप
- अदरक-लहसुन का पेस्ट-1 छोटा चम्मच
- अजवाइन- आधा छोटा चम्मच
- हल्दी पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- धनिया पाउडर- 1 छोटा चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- चावल का आटा- 2 बड़े चम्मच
- पानी- जरूरत के अनुसार
- तेल- जरूरत के अनुसार
बथुआ के पकौड़े को कैसे तैयार करें?
- बथुआ के पकौड़े बनाने के लिए सबसे पहले आप बथुआ के पत्तों को अच्छे से साफ कर लें और इसे बारीक काट लें.
- अब आप एक बर्तन में बथुआ के पत्तों को डाल दें. इसमें आप बेसन, बारीक कटी हुई हरी मिर्च, अदरक-लहसुन का पेस्ट, अजवाइन, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर को डाल दें.
- इसमें आप बारीक कटा प्याज, चावल का आटा और नमक को डाल दें. थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा घोल तैयार करें.
- पकौड़े बनाने के लिए आप कड़ाही को गर्म करें. इसमें आप तेल को डाल दें. अब आप मिश्रण में से छोटे-छोटे हिस्से को तेल में डाल दें और पकौड़े को फ्राई कर लें. एक बार में आप कड़ाही में 5-6 पकौड़े को डाल दें. पकौड़े को आप क्रिस्पी होने तक तलें. इसे आप प्लेट में निकाल लें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










