Aloo-Matar Tikki: ठंड के मौसम में बनाएं आलू-मटर की टिक्की, बच्चे भी खाकर हो जाएंगे खुश और हर बार करेंगे बनाने की डिमांड 

Updated:
विज्ञापन
aloo matar tikki

aloo matar tikki ( AI Image)

Aloo-Matar Tikki: बच्चों के लिए स्नैक्स में तैयार करें स्वाद से भरपूर आलू-मटर की टिक्की. ठंड के मौसम में आप आलू-मटर टिक्की को जरूर ट्राई करें. आइए जानते हैं इस आर्टिकल से आलू-मटर की टिक्की को तैयार करने का आसान तरीका.

विज्ञापन

Aloo-Matar Tikki: सर्दियों में आप भी स्वादिष्ट स्नैक्स बनाने की सोच रहे हैं जो बच्चों को भी पसंद आए तो आप आलू-मटर टिक्की को बना सकते हैं. सर्दियों में हरे मटर और आलू से तैयार इस डिश को बच्चे भी बड़े चाव से खाते हैं. बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट इस टिक्की को आप चटनी या टमाटर सॉस के साथ सर्व कर सकते हैं.

आलू-मटर की टिक्की बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • आलू- 3 उबले हुए
  • मटर- 1 कप उबले हुए
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट- 1 चम्मच
  • हरी मिर्च- 1 बारीक कटी हुई
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
  • धनिया पाउडर- 1 चम्मच
  • गरम मसाला- आधा चम्मच
  • अमचूर पाउडर- आधा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • तेल- जरूरत के अनुसार
  • चावल का आटा- 2 बड़े चम्मच 
  • बेसन- 1 चम्मच
  • धनिया पत्ती- 2 चम्मच बारीक कटी हुई

आलू-मटर की टिक्की को कैसे करें तैयार?

  • आलू-मटर की टिक्की को तैयार करने के लिए सबसे पहले आप मटर को उबाल लें और इसे ठंडा करके मिक्सी जार में डालकर दरदरा पीस लें. इसे आप मिक्सी जार से निकालकर एक बर्तन में डाल लें. अब आप इसमें उबले हुए आलू को मैश करके डाल दें. 
  • इसमें बारीक कटी हरी मिर्च, अदरक- लहसुन का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला, अमचूर पाउडर और नमक को डाल दें. इसके बाद आप नमक, बेसन और चावल का आटा को मिला दें. इसके ऊपर से आप धनिया की पत्ती को बारीक काटकर डाल दें. सभी चीजों को अच्छे से मिला लें. 
  • अब मिश्रण से छोटे-छोटे हिस्से को लें और गोल कर लें. अब चिपटा करके टिक्की का आकार बना लें. तवा को गर्म करें और एक चम्मच तेल को डाल दें. टिक्की को तवे पर डालें और सुनहरा और क्रिस्पी होने तक पका लें. इस तरह से आप आलू-मटर की टिक्की को तैयार कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- Palak Corn Tikki: सर्दियों में चाय की चुस्की लेते हुए खाएं पालक कॉर्न टिक्की, जानिए बनाने का तरीका

यह भी पढ़ें- Winter Special Gobhi Pakora Recipe: सर्दियों में दोस्तों के लिए स्नैक्स में बनाएं गोभी के पकौड़े, चटनी के साथ करें सर्व

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola