Winter Lunch Recipe Ideas: सर्दियों में लंच को बनाएं स्पेशल, इन रेसिपी आइडियाज को करें ट्राई

Updated:
विज्ञापन
winter lunch recipe ideas

winter lunch recipe ideas ( AI Image)

Winter Lunch Recipe Ideas: ठंड के मौसम में अगर आपको भी समझ नहीं आ रहा है कि लंच में क्या बनाया जाए तो आप इन रेसिपी आइडियाज को ट्राई कर सकते हैं. इस आर्टिकल से जानते हैं कुछ रेसिपी आइडियाज.

विज्ञापन

Winter Lunch Recipe Ideas: अगर आप भी सिंपल लंच खाकर बोर हो चुके हैं और कुछ खास रेसिपी को बनाना चाहते हैं तो आप इस आर्टिकल में कुछ रेसिपी आइडियाज के बारे में जान सकते हैं. सर्दियों में आप ये टेस्टी रेसिपीज को बनाएं और सभी के साथ लंच को एन्जॉय कर सकते हैं.

वेजिटेबल खिचड़ी को कैसे तैयार करें?

vegetable khichdi
Vegetable khichdi ( ai image)

आप लंच में वेजिटेबल खिचड़ी को बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए आप मूंग दाल और चावल को धो लें. अब आप एक कुकर को गर्म करें और इसमें तेल को डालें. अब इसमें आप जीरा, प्याज, लहसुन, गाजर, मटर, आलू और बीन्स को डालें और थोड़ी देर पका लें. इसमें आप मसाले, नमक और हल्दी को डालें. पानी डालें और धीमी आंच पर 1-2 सीटी आने तक पका लें. गर्म खिचड़ी के ऊपर आप घी को डालें. 

आलू गोभी की सब्जी को कैसे बनाएं?

gobhi aloo
Aloo gobhi ( ai image)

सर्दियों में आप लंच में रोटी के साथ आलू गोभी की रेसिपी को तैयार कर सकते हैं. आप आलू और फूलगोभी को छोटे टुकड़ों में काट लें. अब एक कड़ाही में आप तेल को डालें. इसमें जीरा, प्याज और अदरक-लहसुन का पेस्ट को डाल दें. आलू और गोभी को डालें. इसमें नमक को मिला दें और नरम होने तक पका लें. इसके बाद आप इसमें टमाटर, धनिया पाउडर, हल्दी, गरम मसाला और लाल मिर्च पाउडर को डाल दें. सभी चीजों को मिक्स करें. पानी डालकर सब्जी को पका लें.

गाजर मटर की सब्जी को कैसे तैयार करें?

gajar matar sabji
Gajar matar sabji ( ai image)

गाजर मटर की सब्जी को आप आसानी से तैयार कर सकते हैं. आप कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें. इसमें आप जीरा और तेजपत्ता को डालें. अब आप इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च को डालें. इसके बाद छोटे टुकड़ों में कटे हुए गाजर को डालें और पका लें. इसमें धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और हल्दी को डालें. इसके बाद उबले मटर को मिला दें. अब आप नमक और पानी डालकर इसे ढककर पका लें. गाजर मटर की सब्जी तैयार है. आप इसे रोटी के साथ सर्व करें. 

हरी मूंग दाल को कैसे बनाएं?

hari moong dal
Hari moong dal ( ai image)

हरी मूंग दाल को बनाने के लिए आप हरी मूंग को 5-6 घंटे के लिए पानी में भिगो दें. एक कड़ाही में तेल को गर्म करें. इसमें आप जीरा, हींग, अदरक-लहसुन और प्याज भूनें. इसके बाद टमाटर, हल्दी, धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर को डालें. भीगी हुई दाल को आप कड़ाही में डालें और नमक को मिला दें. इसमें गरम मसाला को डालें और ढक दें. इसके ऊपर आप घी को डालें. आप इसे चावल के साथ सर्व करें. 

यह भी पढ़ें- Moong Dal Dahi Vada: इस स्पेशल रेसिपी से बनाएं सुपर सॉफ्ट और स्पंजी मूंग दाल दही वड़ा, खट्टा मीठा स्वाद जो जीत लेगा हर किसी का दिल

यह भी पढ़ें- Bread Recipe Ideas: सिंपल ब्रेड से तैयार करें ये लाजवाब डिशेज, ट्राई करें टेस्टी रेसिपी आइडियाज

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola