Viral Video: इस नन्हीं सी बच्ची का अपने पिता के प्रति प्रेम देखकर नम हो जाएंगी आप की आंखें

Updated:
विज्ञापन
Viral Video

Viral Video

Viral Video: एक नन्ही सी बच्ची का अपने पिता के प्रति प्रेम और उसकी समझदारी देखकर दंग रह जाएंगे आप, लाखों लोग कर रहे हैं इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर.

विज्ञापन

Viral Video: एक पिता और बेटी के रिश्ते को दुनिया के सबसे पवित्र रिश्तों में से एक माना जाता है. कहा जाता है कि एक बेटी दुनिया में सबसे ज्यादा करीब अपने पिता से ही होती है और एक पिता के लिए भी उनकी बेटी उनकी दुनिया होती है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब वायरल हो रहा है जिसमें एक बेटी और उसके पिता के बीच का अटूट प्रेम देखने को मिल रहा है. इस वीडियो में अपने पिता के काम से आने पर बेटी खूब उत्साह से सबसे पहले दरवाजा खोलने जाती है, उसके बाद अपने पिता से उनका बैग लेकर रखकर आती है, इसके बाद वो अपने पिता का लैपटॉप बैग और उनकी घड़ी आदि चीजें लेकर रख देती है, इसके बाद जैसे ही उसके पिता को प्यास लगती है उसके पहले ही वो नन्ही सी बच्ची उनके लिए पानी ले आती है. इतनी छोटी उम्र की बच्ची में इस तरह की समझदारी देखकर लोग काफी ज्यादा हैरान हैं और बच्ची की खूब सराहना कर रहे हैं, साथ ही कई यूजर कमेंट कर के बच्ची की समझदारी के लिए माता पिता की भी तारीफ कर रहे हैं जिन्होंने उसे इतनी अच्छी परवरिश दी है.

Also Read: VIRAL VIDEO में मां के Management Style को देखकर आप को याद आ जाएगा अपना बचपन

Also Read: Viral Video: मौत बस छू कर निकल गई…इस वायरल वीडियो को देख आप भी यही कहेंगे!

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola