होटल के बेड पर क्यों बिछी होती है पतली पट्टी? जानिए इसका असली काम

PC: AI Generated
Why Do Hotels Use Bed Runners: क्या आप जानते हैं होटल के बेड पर 'Bed Runner' क्यों बिछाया जाता है? जानिए बेड रनर के इस्तेमाल के पीछे का राज.
Why Do Hotels Use Bed Runners: कभी आपने होटल के कमरे में बेड पर बिछी उस पतली लंबी पट्टी पर ध्यान दिया है. आमतौर पर यह कपड़ा बेड के निचले हिस्से में रखा होता है और देखने में काफी स्टाइलिश लगता है. कई लोग इसे सिर्फ सजावट का हिस्सा समझते हैं, लेकिन असल में इसका इस्तेमाल कई कामों के लिए किया जाता है. होटल इंडस्ट्री में इस कपड़े को बेड रनर कहा जाता है. आइए जानते हैं कि आखिर होटल के बेड पर (Why Do Hotels Use Bed Runners) इसे क्यों बिछाया जाता है.
बेड को स्टाइलिश और अट्रैक्टिव बनाता है
होटल में सबसे पहले मेहमान की नजर कमरे और बेड पर जाती है. सफेद चादर के ऊपर रंग-बिरंगा या डिजाइन वाला बेड रनर पूरे बेड का लुक बदल देता है. इससे कमरा ज्यादा प्रीमियम, साफ-सुथरा और आकर्षक दिखाई देता है. यही वजह है कि लगभग हर अच्छे होटल में इसका यूज किया जाता है.
Why Do Hotels Use Bed Runners: सफेद चादर को गंदा होने से बचाता है
होटल में आने वाले कई लोग सफर से सीधे कमरे में पहुंचते हैं और बिना जूते उतारे ही बेड पर बैठ जाते हैं. कुछ लोग बैग या अन्य सामान भी बेड पर रख देते हैं. ऐसे में अगर सीधे सफेद चादर पर बैठा जाए तो वह जल्दी गंदी हो सकती है. बेड रनर इस गंदगी से चादर को बचाने का काम करता है.

खाने-पीने के दौरान भी आता है काम
कई बार लोग कमरे में बैठकर चाय, कॉफी या स्नैक्स खाते हैं. अगर गलती से कुछ गिर जाए तो सबसे पहले बेड रनर पर ही पड़ता है, जिससे पूरी बेडशीट खराब होने से बच सकती है. होटल के लिए बेड रनर को साफ करना या बदलना पूरी बेडशीट बदलने की तुलना में ज्यादा आसान होता है.
सामान रखने के लिए भी होता है उपयोगी
ट्रैवल के दौरान लोग अपना बैग, लैपटॉप या जैकेट कुछ समय के लिए बेड पर रख देते हैं. ऐसे में सामान सीधे सफेद चादर पर रखने की बजाय बेड रनर (Why Do Hotels Use Bed Runners) पर रखा जाए तो बेड साफ रहता है. यही कारण है कि इसे बेड के उस हिस्से पर रखा जाता है, जहां लोग सबसे ज्यादा सामान रखते हैं.
होटल की पहचान भी बनता है
कई होटल अपने ब्रांड के रंग या थीम के अनुसार बेड रनर तैयार करवाते हैं. कुछ जगहों पर इन पर होटल का लोगो या खास डिजाइन भी होता है. इससे होटल की अलग पहचान बनती है और कमरा ज्यादा प्रोफेशनल दिखता है.
यह भी पढ़ें: रेस्टोरेंट में बैठते ही सबसे पहले पानी का ग्लास क्यों दिया जाता है? जानिए इसके पीछे का साइकोलॉजिकल गेम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By स्मिता दे
स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग इनकी रुचि है. ये लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ और ट्रेंडिंग टॉपिक्स कवर करती है. रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी उपयोगी और रोचक जानकारी रीडर्स तक पहुंचाना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










