Viral Video: भाई बहन की ऐसी नोकझोक जिसे देखकर नहीं रोक पाएंगे आप अपनी हंसी

Viral Video
Viral Video: भाई बहन की नोकझोक तो आपने कई बारी देखी होगी लेकिन ऐसी प्यारी वीडियो आप ने शायद ही कभी देखी होगी.
Viral Video: भाई बहन की नोकझोंक एक ऐसी चर्चा है जो सदियों से चलती आ रही है. ये एक ऐसा रिश्ता है जिसमें जितना प्यार होता है उतनी ही लड़ाइयां भी होती हैं, एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है जिसमें एक छोटी सी प्यारी सी बच्ची अपने भाई के खिलाफ अपनी नाराज़गी व्यक्त करते नजर आ रही है, वो अपने माता पिता से ये सवाल करती है कि उन्होंने इसके भाई को क्यों पैदा किया. इसपर माता पिता बच्ची को समझाते हैं, लेकिन लाख समझाने के बाद भी उसका गुस्सा कम नहीं होता. इस बच्ची का नाराजगी जताते का तरीका इतना प्यारा है कि हर कोई उसकी क्यूटनेस की तारीफ कर रहा है. इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों लोग इसे शेयर कर चुके हैं. हालांकि कुछ लोगों ने बच्ची के बातचीत करने के तरीके को लेकर माता पिता के परवरिश पर सवाल भी उठाए हैं.
हालांकि कई लोगों के निगेटिव टिप्पणियों के बावजूद अधिकतर लोग बच्ची की मासूमियत की तारीफ कर रहे हैं. वीडियो के अंतिम में बच्ची के भाई को भी दिखाया गया है और दोनों एक दूसरे की शिकायत करते करते एक बार फिर आपस में बहस करने लग जाते हैं, इनकी ये नोकझोक देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं और इस वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं.
Also Read: Viral Video: क्लास से बच्चा चुराती दिखी औरत, आखिर क्या था कारण
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










