Viral Video: क्लास से बच्चा चुराती दिखी औरत, आखिर क्या था कारण
फेसबुक के एक वायरल वीडियो में हमे देखने को मिलता है कि कैसे बच्चों अपनी सुरक्षा के बारे में सिखाने के लिए उन्हें क्लास में एक औरत बहुत सारी चीजों को देने का प्रयास करती है जैसे कुछ खाने का या खेलने का सामान.
Viral Video: बच्चे बहुत ही मासूम होते हैं, वह किसी पर भी जल्दी विश्वास कर लेते ,जिसकी वजह से बहुत सारे लोग इसका गलत फायदा उठाते है. हम आए दिन न्यूज़ में बच्चों के गायब होने के केसेस के बारे में सुनते हैं. इससे हमे सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि हम नहीं जानते कब हमारे न ध्यान देने पर कोई हादसा हो जाए . बच्चों को अपनी सुरक्षा करना सिखाना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि बहुत बार मासूम बच्चे को खतरनाक हादसों का शिकार बन जाते हैं. यह बताना जरूरी है कि वह किसी भी अनजान व्यक्ति से कोई भी चीज न ले और न ही उनके बहकावे में आकर उनके साथ कहीं भी जाए.
फेसबुक के एक वायरल वीडियो में हमे देखने को मिलता है कि कैसे बच्चों को अपनी सुरक्षा के बारे में सिखाने के लिए उन्हें क्लास में एक औरत बहुत सारी चीजों को देने का प्रयास करती है जैसे कुछ खाने का या खेलने का सामान. जैसे ही एक बच्चे ने उस औरत से चिप्स का पैकेट लिया वह उस बच्चे को उठाकर ले गई. इस घटना को देख बाकी बच्चे सहम गए और औरत के लौटने पर वह जो भी चीज उन्हें दे रही थी कोई भी बच्चा उसे लेने को तैयार नहीं हुआ. सभी जान गए थे कि अगर लालच किया तो वह औरत उन्हें भी उठा लेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सौरभ पोद्दार
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










