ePaper

Vidur Niti: स्त्री के लिए झूठ बोलने वाला पति खुद कर लेता है अपना सर्वनाश

Updated at : 08 Sep 2025 8:49 AM (IST)
विज्ञापन
Vidur Niti in Hindi

Vidur Niti: विदुर बताते हैं महादरिद्र होते हैं ऐसे लोग जिनके मन में आते हैं दूसरों के लिए गलत विचार

क्या आप जानते हैं कि विदुर नीति में स्त्री के लिए झूठ बोलने वाले पति को क्यों कहा गया है सर्वनाश का कारण?

विज्ञापन

Vidur Niti: महाभारत में महात्मा विदुर द्वारा कही गई नीतियां आज भी इंसान को जीवन जीने का सही मार्ग दिखाती हैं. विदुर नीति केवल राजनीति या सत्ता की समझ नहीं देती, बल्कि यह हमें जीवन की उन बारीकियों से भी परिचित कराती है, जिनसे हमारा सुख-दुख जुड़ा होता है.

Vidur in Mahabharat: महात्मा विदुर कौन थे?

Mahatma Vidur Kuan The? महात्मा विदुर महाभारत काल के महान ज्ञानी, नीति-निर्माता और धर्म के गहन जानकार थे. वे हस्तिनापुर के मंत्री थे और अपनी दूरदर्शिता व सत्यनिष्ठा के लिए प्रसिद्ध थे. विदुर को आज भी नीति और धर्म का आदर्श माना जाता है.

महात्मा विदुर ने विशेष रूप से झूठ बोलने को लेकर चेताया है और कहा है कि विशेषकर स्त्री, भूमि और सोना (धन) के लिए झूठ बोलने वाला कभी सुखी जीवन नहीं जी पाता.

Vidur Niti Quotes in Hindi: विदुर नीति के अनमोल विचार

“सोने के लिए झूठ बोलने वाला भविष्य की पीढ़ियों को भी नरक में धकेल देता है, और स्त्री तथा भूमि के लिए झूठ बोलने वाला स्वयं अपना सर्वनाश कर लेता है.”

– महात्मा विदुर

Vidur Niti in Hindi: सोने के लिए झूठ बोलने का परिणाम

धन के लालच में झूठ बोलने वाला व्यक्ति न केवल अपने वर्तमान को खोता है, बल्कि अपनी आने वाली पीढ़ियों को भी कष्ट में डाल देता है. ऐसे लोग लोभ में फंसकर अधर्म का रास्ता अपनाते हैं और उनका जीवन दुख व पछतावे में डूब जाता है.

Vidur Niti
Vidur niti

भूमि के लिए झूठ बोलने का परिणाम

जमीन-जायदाद के मामलों में झूठ और छल करने वालों को कभी शांति नहीं मिलती. समाज में उनकी बदनामी होती है और पारिवारिक कलह उनका पीछा नहीं छोड़ती. विदुर का मानना है कि भूमि के लिए झूठ बोलने वाला अंततः अपनी ही नींव खोद लेता है.

Vidur Niti on Women: स्त्री के लिए झूठ बोलने का परिणाम

विदुर नीति के अनुसार स्त्री के लिए झूठ बोलना सबसे बड़ा दोष है. ऐसा करने वाला पति न केवल पत्नी के विश्वास को तोड़ता है, बल्कि रिश्तों की मजबूती को भी खत्म कर देता है. यह झूठ परिवार और समाज में असंतुलन पैदा करता है और अंततः उस व्यक्ति को स्वयं अपने जीवन का सर्वनाश करना पड़ता है.

विदुर नीति हमें यह सीख देती है कि सत्य ही रिश्तों और जीवन की असली नींव है. सोना, भूमि और विशेषकर स्त्री के लिए झूठ बोलने वाला व्यक्ति कभी सुख, शांति और सम्मान नहीं पा सकता. वह चाहे थोड़े समय के लिए लाभ ले ले, लेकिन अंत में उसका जीवन दुख, कलह और बर्बादी से भर जाता है.

Also Read: Vidur Niti for Success: ऐश्वर्य और उन्नति चाहने वालों को तुरंत त्याग देने चाहिए ये 6 अवगुण

Also Read: Vidur Niti: अपनी ही हरकतों की वजह से चाहकर भी खुश नहीं रह पाते ये 6 प्रकार के लोग

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Pratishtha Pawar

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola