ePaper

Vidur Niti: मूर्खों की निशानी है ये आदतें, संबंध रखना हो सकता है घातक

Updated at : 05 Apr 2025 12:39 PM (IST)
विज्ञापन
Vidur Niti

Vidur Niti

Vidur Niti: विदुर और धृतराष्ट्र के बीच हुए संवाद को 'विदुर नीति' के नाम से जाना जाता है. इसमें युद्धनीति, कूटनीति और राजनीति की जटिलताओं को समझाया गया है. महाभारत काल के महान विचारकों में विदुर का योगदान अनमोल है. उनकी नीति आज के समय में भी जीवन को सरल, सही और प्रबंधित तरीके से जीने के लिए मार्गदर्शन प्रदान करती है.

विज्ञापन

Vidur Niti: महात्मा विदुर एक अत्यंत बुद्धिमान और विचारशील व्यक्ति थे, जिनकी दी हुई शिक्षा आज भी हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. उनका जन्म एक दासी के गर्भ से हुआ था और वे महर्षि वेदव्यास के पुत्र थे, लेकिन इस कारण उन्हें हस्तिनापुर का राजा बनने का अधिकार नहीं मिला. इसके बावजूद, विदुर को हस्तिनापुर का महामंत्री बनाया गया था. उनकी दूरदृष्टि और गहरी सोच ने उन्हें एक महान कूटनीतिज्ञ और राजनीतिक विचारक बना दिया. विदुर और धृतराष्ट्र के बीच हुए संवाद को ‘विदुर नीति’ के नाम से जाना जाता है. इसमें युद्धनीति, कूटनीति और राजनीति की जटिलताओं को समझाया गया है. महाभारत काल के महान विचारकों में विदुर का योगदान अनमोल है. उनकी नीति आज के समय में भी जीवन को सरल, सही और प्रबंधित तरीके से जीने के लिए मार्गदर्शन प्रदान करती है. उन्होंने विद्वान और मूर्ख लोगों के पहचानने का आसान तरीका बताया है. अगर किसी व्यक्ति में ये कमियां पाई जाती हैं, तो उससे दूरियां बनाना ही उचित होता है. अगर इन कमियों को जानकर भी उसके साथ संबंध रखते हैं, तो यह आपके लिए घातक साबित हो सकता है.

  • विदुर नीति के अनुसार, जिस व्यक्ति में ज्ञान हो फिर वह किसी बात पर गर्व करता हो या उसे किसी बात का घमंड हो, तो उससे दूरी बना लेना चाहिए. ऐसे लोग ज्ञानी नहीं मूर्ख कहलाते हैं.

यह भी पढ़ें- Vidur Niti: सच्चा ज्ञानी वही, जिसे ये 3 चीजें नहीं कर पाती प्रभावित

यह भी पढ़ें- Vidur Niti: इन चीजों को कभी नहीं मिलती संतुष्टि, विदुर ने बताया जीवन का रहस्य

  • विदुर नीति के मुताबिक, जो बहुत दरिद्र यानी जिनके पास धन-दौलत नहीं रहती, फिर बड़े-बड़े मंसूबे बनाते हैं, तो ऐसे लोग ज्ञानी नहीं मूर्ख होते हैं.
  • महात्मा विदुर कहते हैं कि जो व्यक्ति बिना काम किए धन पाने की इच्छा रखता है, वह मनुष्य ज्ञानी नहीं मूर्ख होता है, क्योंकि बिना काम किए कुछ भी पाना असंभव है.

यह भी पढ़ें- Vidur Niti: छात्रों के लिए खतरनाक लतें जो बनाती हैं जीवन को अंधकारमय

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shashank Baranwal

लेखक के बारे में

By Shashank Baranwal

जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola