ePaper

Vidur Niti: ऑफिस हो या घर जहां भी जाएंगे ये 5 चीजें कभी आपका पीछा नहीं छोड़ेंगी

Updated at : 06 Sep 2025 8:35 AM (IST)
विज्ञापन
Mahatma Vidur Niti in Hindi

विदुर नीति में बताया गया है कि चाहे इंसान दुनिया के किसी भी कोने में चला जाए, कुछ बातें उसका पीछा कभी नहीं छोड़तीं. जानिए ये रहस्य क्या हैं.

विज्ञापन

Vidur Niti: महाभारत के महत्वपूर्ण पात्रों में से एक महात्मा विदुर ने जीवन प्रबंधन के कई गहरे सूत्र बताए हैं, जिन्हें विदुर नीति कहा जाता है. विदुर नीति में धर्म, राजनीति और जीवन जीने की कला के बारे में गहन बातें कही गई हैं. विदुर के विचार आज भी जीवन को सही दिशा देने में सहायक साबित होते हैं.

विदुर नीति के अनुसार, चाहे इंसान किसी भी स्थान पर क्यों न चला जाए, कुछ चीजें हमेशा उसके साथ रहती हैं और उसका पीछा कभी नहीं छोड़तीं.

Vidur Niti in Hindi: विदुर नीति इन हिन्दी

विदुर कहते हैं –

मनुष्य जहां भी जाता है, वहां उसके साथ पांच प्रकार के संबंध और परिस्थितियां भी पहुंच जाती हैं-मित्र (दोस्त), शत्रु (दुश्मन), उदासीन (निष्पक्ष व्यक्ति), आश्रय देने वाला और आश्रय लेने वाला. ये तत्व हर जगह इंसान के जीवन का हिस्सा बने रहते हैं.
-विदुर नीति

Vidur Niti in Hindi: जीवन में हर जगह मिलने वाली 5 चीजें

1. मित्र (दोस्त)
मनुष्य जहां भी जाएगा, वहां उसे दोस्त अवश्य मिलेंगे. जीवन में मित्रता एक स्वाभाविक भाव है, जो इंसान को सहयोग और स्नेह प्रदान करती है.

2. शत्रु (दुश्मन)
जैसे मित्र मिलते हैं, वैसे ही शत्रु भी हर जगह मिलते हैं. दुश्मनी कभी व्यक्तिगत कारणों से तो कभी स्वार्थ या ईर्ष्या की वजह से जन्म लेती है.

3. उदासीन (निष्पक्ष व्यक्ति)
दुनिया में कुछ लोग हमेशा निष्पक्ष रहते हैं. वे न तो आपके मित्र होते हैं, न शत्रु, बल्कि दूर से केवल देखते हैं. ऐसे उदासीन व्यक्ति हर जगह पाए जाते हैं.

4. आश्रय देने वाला
जीवन में हमेशा कुछ ऐसे लोग भी मिलते हैं जो संकट के समय आपको आश्रय, मदद और सहयोग देने के लिए तैयार रहते हैं.

5. आश्रय लेने वाला
जिस तरह आप दूसरों से मदद पाते हैं, उसी तरह कुछ लोग आपसे भी सहारा मांगते हैं. ये भी जीवन का अविभाज्य हिस्सा है और हर जगह आपके साथ रहता है.

विदुर नीति हमें यह सिखाती है कि जीवन में इन पांच तत्वों से कोई नहीं बच सकता. चाहे आप कहीं भी जाएं, यह संबंध और परिस्थितियां आपके साथ होंगी. इन्हें समझकर ही जीवन में संतुलन और सफलता प्राप्त की जा सकती है.

Also Read: Vidur Niti: पराई स्त्री और धन की लालसा इंसान को कर देती है बर्बाद

Also Read: Vidur Niti: स्वर्ग से भी ऊंचा स्थान पाते हैं ये 2 प्रकार के लोग, क्या आप भी है उनमें शामिल?

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Pratishtha Pawar

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola