ePaper

Vidur Niti: स्वर्ग से भी ऊंचा स्थान पाते हैं ये 2 प्रकार के लोग, क्या आप भी है उनमें शामिल?

Updated at : 03 Sep 2025 9:05 AM (IST)
विज्ञापन
Vidur Niti in Hindi

Vidur Niti: विदुर नीति में बताया गया है कि कौन से दो लोग स्वर्ग से भी ऊंचा स्थान प्राप्त करते हैं. जानें इसका रहस्य.

विज्ञापन

Vidur Niti: महाभारत में विदुर नीति का विशेष महत्व बताया गया है. विदुर अपने ज्ञान और नीति से पांडवों को हमेशा सही मार्ग दिखाते रहे. उनकी कही बातें आज भी जीवन के हर क्षेत्र में मार्गदर्शन करती हैं. विदुर नीति में ऐसे दो व्यक्तियों का उल्लेख किया गया है जिन्हें स्वर्ग से भी ऊंचा स्थान प्राप्त होता है. आइए जानते हैं कौन से लोग इस दुर्लभ स्थान के अधिकारी बनते हैं.

Vidur Niti Quotes: महात्मा विदुर के विचार

“ये दो मनुष्य स्वर्ग के भी ऊपर स्थान पाते हैं –
शक्तिशाली होकर भी क्षमा करने वाला और निर्धन होकर भी दान देने वाला.”

-विदुर नीति

अर्थ
विदुर बताते हैं कि जिनके पास शक्ति और सामर्थ्य होते हुए भी वे क्षमा करना जानते हैं, ऐसे व्यक्ति महान होते हैं. वहीं जो निर्धन होने के बावजूद दान की भावना रखते हैं, उनका स्थान भी स्वर्ग से ऊपर होता है.

Vidur Niti: जीवन में ऊंचाइयों को पाते है ये 2 प्रकार के मनुष्य

विदुर नीति के अनुसार मानव जीवन का असली महत्व केवल भौतिक सुख या धन में नहीं है, बल्कि मन की श्रेष्ठता और आचरण में है.

  1. शक्तिशाली होकर भी क्षमा करने वाला
    जब कोई व्यक्ति ताकतवर होता है तो अक्सर अहंकार उसमें प्रवेश कर जाता है. लेकिन जो सामर्थ्य होने पर भी दूसरों को क्षमा कर देता है, वही असली महान होता है. क्षमा सबसे बड़ा दान है और यह केवल सहनशील और उच्च विचार वाले लोग ही कर सकते हैं.
  2. निर्धन होकर भी दान देने वाला
    धनवान के लिए दान देना आसान है, लेकिन जो निर्धन होते हुए भी दूसरों की सहायता करता है, वह वास्तव में दिव्यता को प्राप्त करता है. यह दर्शाता है कि उसका मन कितना विशाल और निस्वार्थ है.

विदुर नीति हमें सिखाती है कि इंसान की महानता उसकी शक्ति, पद या धन से नहीं बल्कि उसके चरित्र और कर्म से मापी जाती है. क्षमा और दान जैसे गुण इंसान को इतना ऊँचा उठा देते हैं कि देवता भी उसका सम्मान करते हैं.
आज की भागदौड़ और स्वार्थ से भरी जिंदगी में विदुर नीति का यह संदेश हमें याद दिलाता है कि वास्तविक श्रेष्ठता शक्ति का प्रदर्शन करने में नहीं बल्कि विनम्रता और उदारता में है. यही दो गुण मनुष्य को स्वर्ग से भी ऊपर स्थान दिलाते हैं.

कौन से दो मनुष्य स्वर्ग से भी ऊंचा स्थान पाते हैं?

शक्तिशाली होकर भी क्षमा करने वाला.
निर्धन होकर भी दान देने वाला.

Also Read: Vidur Niti: अपनी ही हरकतों की वजह से चाहकर भी खुश नहीं रह पाते ये 6 प्रकार के लोग

Also Read: Vidur Niti: मनुष्य संसार से परलोक साथ ले जाता है सिर्फ दो चीजें – क्या है वो 2 चीजें

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Pratishtha Pawar

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola