ePaper

Vidur Niti: पराई स्त्री और धन की लालसा इंसान को कर देती है बर्बाद

Updated at : 04 Sep 2025 10:17 AM (IST)
विज्ञापन
Mahatma Vidur Niti

Vidur Niti: महाभारत की विदुर नीति हमें सिखाती है कि लालच और वासना से दूर रहकर ही इंसान सम्मान और सफलता पा सकता है.

विज्ञापन

Vidur Niti: महाभारत के समय की विदुर नीति (Vidur Niti) आज भी जीवन के हर पहलू में प्रासंगिक मानी जाती है. महात्मा विदुर जी ने अपने उपदेशों में धर्म, आचार और व्यवहार से जुड़ी गहन बातें कही हैं. उन्होंने मानव जीवन को सही दिशा देने वाले अनेक श्लोक बताए, जिनमें से एक श्लोक हमें यह सिखाता है कि जीवन में किन तीन बातों की लालसा रखना महापाप है और ये हमारे पतन का कारण बनती हैं.

Vidur Niti in Hindi: ये लालसाएं कर देंगी आपका सर्वनाश

विदुर नीति में कहा गया है –
दूसरे के धन का हरन, दूसरे की स्त्री की अभिलाषा और सच्चे मित्र का त्याग – ये तीनों दोष ही इंसान के नाश के कारण बनते हैं.

विदुर नीति का यह क्वोट स्पष्ट करता है कि इंसान अगर अपनी इच्छाओं पर नियंत्रण नहीं रखता और लालच या वासना में फंसकर गलत राह चुनता है, तो उसका जीवन कभी सुखी नहीं रह सकता.

Also Read: Vidur Niti: स्वर्ग से भी ऊंचा स्थान पाते हैं ये 2 प्रकार के लोग, क्या आप भी है उनमें शामिल?

Vidur Niti Thoughts: धन और स्त्री की गलत चाहत से होता है जीवन का पतन

  1. दूसरे के धन की लालसा
    किसी और की संपत्ति को पाने की इच्छा रखना या छल-कपट से छीनना सबसे बड़ा दोष है. यह मनुष्य को कभी संतोष नहीं देता और अंततः उसका पतन कर देता है.
  2. दूसरे की स्त्री की इच्छा
    परस्त्री गमन या किसी और की पत्नी की इच्छा रखना न केवल समाज में अपमान का कारण है बल्कि यह परिवार और रिश्तों को भी बर्बाद कर देता है. विदुर नीति में इसे महापाप बताया गया है.
  3. मित्र का त्याग
    सच्चे और हितैषी मित्र का साथ छोड़ देना व्यक्ति को अकेला कर देता है. जीवन में अच्छे मित्र सबसे बड़ी संपत्ति होते हैं और उनका त्याग करना आत्मविनाश की ओर ले जाता है.

विदुर नीति हमें यही सिखाती है कि इंसान को अपने विचार और आचरण को शुद्ध रखना चाहिए. दूसरे के धन, स्त्री और मित्रत्याग जैसी प्रवृत्तियों से बचकर ही जीवन में सफलता और सम्मान पाया जा सकता है. इन तीन दोषों से दूर रहने वाला व्यक्ति न केवल सुखी रहता है बल्कि समाज में आदर भी प्राप्त करता है.

Also Read: Vidur Niti: अपनी ही हरकतों की वजह से चाहकर भी खुश नहीं रह पाते ये 6 प्रकार के लोग

Also Read: Vidur Niti: मनुष्य संसार से परलोक साथ ले जाता है सिर्फ दो चीजें – क्या है वो 2 चीजें

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Pratishtha Pawar

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola