Vastu Tips: कहीं आपके घर पर भी तो नहीं लगा वास्तु दोष? इन संकेतों से लगाएं पता

AI Generated Image
Vastu Tips: जब आपके घर पर वास्तु दोष लगा होता है तो ऐसे में आपको ये संकेत देखने को मिल सकते हैं. चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.
Vastu Tips: हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र का महत्व काफी ज्यादा माना गया है. कहा जाता है अगर हम जीवन में आने वाली मुसीबतों से बचना चाहते हैं तो ऐसे में हमें किसी की कार्य को करने से पहले या फिर करने के दौरान वास्तु शास्त्र में बताये गए नियमों का पालन जरूर करना चाहिए. कई बार ऐसा भी होता है कि हम वास्तु शास्त्र में बताये गए नियमों का पालन नहीं करते हैं या फिर इसमें कोई गलती कर देते हैं जिस वजह से हमारे घर पर वास्तु दोष तक लग जाता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको वास्तु शास्त्र में बताये गए कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो घर पर वास्तु दोष लगने की तरफ इशारा करते हैं. तो चलिए इन संकेतों के बारे में विस्तार से जानते हैं.
बार-बार बीमार पड़ना
वास्तु शास्त्र के अनुसार जब आपके घर पर वास्तु दोष लगा हुआ हो तो इसका असर आपके सेहत पर भी देखने को मिल सकता है. जब आपके घर पर वास्तु दोष लगा हुआ हो तो ऐसे में आप बार-बार बीमार पड़ते हैं. अगर आपके घर पर कोई भी सदस्य बार-बार बीमार पड़ रहा है तो समझ जाएं कि वास्तु दोष की वजह से ऐसा हो रहा है.
ये भी पढ़ें: Vastu Tips: दूसरों की इन चीजों का इस्तेमाल करने वाला हो जाता है बर्बाद, कई तरह की मुसीबतों का टूट पड़ता है पहाड़
ये भी पढ़ें: Vastu Tips: घर पर इन चीजों को खुला रखने वाला बनता है गरीबी और दरिद्रता का शिकार, समय रहते जरूर जान लें
पैसों से जुड़ी समस्याएं
वास्तु शास्त्र के अनुसार जब आपके घर पपर वास्तु दोष लगता है तो इसका असर आपकी आर्थिक स्थिति पर भी पड़ता है. अगर आपके जीवन में बार-बार पैसों की जुड़ी समस्याएं हो रही हैं तो आपको यह समझ जाना चाहिए कि इसके पीछे वास्तु दोष भी एक कारण हो सकता है.
काम-काज और करियर में सफलता न मिलना
अगर आप अपने काम-काज और करियर में सफलता पाने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं लेकिन फिर भी आपके हाथ हर बार निराशा ही लग रही है तो यह भी वास्तु दोष के संकेत हो सकते हैं.
ये भी पढ़ें: Vastu Tips: आर्थिक रूप से सम्पन्न होने के लिए अपनाएं ये वास्तु के उपाय, देखते ही देखते बदल जाएगी जिंदगी
बात-बात पर गुस्सा आना
कभी-कभी गुस्सा आना आम बात है लेकिन अगर आपको हर बात पर गुस्सा आ रहा है तो यह चिंता का विषय है. अगर आपको बार-बार गुस्सा आ रहा है तो समझ जाएं कि यह वास्तु दोष के संकेत हो सकते हैं.
वास्तु दोष से कैसे पाएं छुटकारा
अगर आप वास्तु दोषों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको अपने घर के दक्षिण-पूर्व दिशा में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करनी चाहिए. ऐसा करना बेहद ही शुभ माना जाता है. इस छोटे से उपाय से आपको सभी तरह के वास्तु दोषों से छुटकारा मिल सकता है. इसके अलावा आपको अपने घर के मुख्य द्वार पर घोड़े की एक नाल भी लगानी चाहिए. जब आप ऐसा करते हैं तो आपके घर पर पॉजिटिव एनर्जी का फ्लो बढ़ जाता है.
ये भी पढ़ें: Vastu Tips: सुबह की शुरुआत इन गलतियों के साथ करने वाला इंसान हो जाता है बर्बाद, जीवन में कभी नहीं मिलती सफलता
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सौरभ पोद्दार
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










