Vastu Tips: आर्थिक रूप से सम्पन्न होने के लिए अपनाएं ये वास्तु के उपाय, देखते ही देखते बदल जाएगी जिंदगी

Vastu Tips To Attract Money
Vastu Tips: अगर आप आर्थिक रूप से सम्पन्न होना चाहते हैं तो वास्तु शास्त्र में बताए गए इन उपायों को जरूर अपनाना चाहिए. जब आप इन उपायों का पालन करते है तो आपके पास पैसे आने शुरू हो जाते हैं.
Vastu Tips: हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र का महत्व काफी ज्यादा माना गया है. कहा जाता है अगर हम जीवन में आने वाली मुसीबतों से बचना चाहते हैं तो ऐसे में हमें किसी की कार्य को करने से पहले या फिर करने के दौरान वास्तु शास्त्र में बताये गए नियमों का पालन जरूर करना चाहिए. हमारे वास्तु शास्त्र में आर्थिक रूप से सम्पन्न होने के लिए भी कई खास उपाय बताये गए हैं. कहा जाता है जब आप इन उपायों का सही तरीके से पालन करते हैं तो आपकी आर्थिक स्थिति काफी ज्यादा बेहतर हो जाती है. इसके अलावा जब आप इन नियमों का पालन करते हैं तो आपको वास्तु दोषों से भी छुटकारा मिल सकता है. तो चलिए वास्तु शास्त्र में बताये गए इन उपायों के बारे में विस्तार से जानते हैं.
मेन गेट का रखें ख्याल
अगर आप आर्थिक रूप से सम्पन्न होना चाहते हैं तो आपको अपने घर के मुख्य द्वार का खास ख्याल रखना चाहिए. आपको हर दिन घर के मुख्य द्वार की सफाई करनी चाहिए और इसे सजाकर भी रखना चाहिए. जब आप मुख्य द्वार को सजाकर रखते हैं तो मां लक्ष्मी का आगमन आपके घर पर होता है. वहीं, अगर आप इसे गंदा करके रखते हैं तो आपके घर पर मां लक्ष्मी का आगमन कभी भी नहीं होता है.
ये भी पढ़ें: Vastu Tips: दूसरों की इन चीजों का इस्तेमाल करने वाला हो जाता है बर्बाद, कई तरह की मुसीबतों का टूट पड़ता है पहाड़
ये भी पढ़ें: Vastu Tips: घर पर इन चीजों को खुला रखने वाला बनता है गरीबी और दरिद्रता का शिकार, समय रहते जरूर जान लें
गाय को खिलाएं रोटी
वास्तु शास्त्र में गाय को रोटी खिलाना बेहद ही शुभ बताया गया है. मान्यताओं के अनुसार जब आप गाय को रोटी खिलाते हैं तो इससे आपके जीवन में पैसों से जुड़ी समस्याएं नहीं होती हैं.
तुलसी पर दूध चढ़ाना शुभ
वास्तु शास्त्र में हर गुरूवार तुलसी के पौधे पर दूध चढ़ाने की सलाह दी गयी है. जब आप ऐसा करते हैं तो आपके घर पर मां लक्ष्मी का वास होता है. अगर आप मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो आपको तुलसी के पौधे पर दूध जरूर चढ़ाना चाहिए.
तवे पर मारे दूध की कुछ छींटे
वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको हर दिन तवे पर रोटी सेंकने से पहले उसपर दूध की कुछ छीटें मारनी चाहिए. इतना ही नहीं जब आप ऐसा करते है तो आपको बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है. अगर आप आर्थिक रूप से सम्पन्न होना चाहते हैं तो यह उपाय आपको जरूर अपनाना चाहिए.
ये भी पढ़ें: Vastu Tips: दूर होंगी आर्थिक समस्याएं और तिजोरी में भरने लगेंगे पैसे, वास्तु शास्त्र के ये उपाय आएंगे आपके काम
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सौरभ पोद्दार
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










