ePaper

Vastu Tips: दूर होंगी आर्थिक समस्याएं और तिजोरी में भरने लगेंगे पैसे, वास्तु शास्त्र के ये उपाय आएंगे आपके काम

Updated at : 20 Apr 2025 8:32 PM (IST)
विज्ञापन
vastu tips for wealth

AI Generated Image

Vastu Tips: अगर आप आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं तो वास्तु शास्त्र में बताये गए ये उपाय आपके काफी काम आने वाले हैं. चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन

Vastu Tips: हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र का महत्व काफी ज्यादा माना गया है. कहा जाता है अगर हम जीवन में आने वाली मुसीबतों से बचना चाहते हैं तो ऐसे में हमें किसी की कार्य को करने से पहले या फिर करने के दौरान वास्तु शास्त्र में बताये गए नियमों का पालन जरूर करना चाहिए. हमारे इसी वास्तु शास्त्र में आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए भी कुछ उपाय बताये गए हैं. कहा जाता है जब आप इन उपायों को अपनाते हैं तो आपको आर्थिक समस्याओं से छुटकारा तो मिलता ही है बल्कि जीवन में पैसों का आना भी शुरू हो जाता है. तो चलिए वास्तु के इन उपायों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

इस दिशा में लगाएं विंड चाइम

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको अपने घर के पश्चिम दिशा में विंड चाइम लगाना चाहिए. ऐसा करना काफी ज्यादा शुभ माना जाता है और इस छोटे से उपाय से आपके घर पर पॉजिटिव एनर्जी का आगमन होने लगता है. इसके अलाव जब आप विंड चाइम का इस्तेमाल गर पर करते हैं तो आपको पैसे मिलने भी शुरू हो जाते हैं.

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: दूसरों की इन चीजों का इस्तेमाल करने वाला हो जाता है बर्बाद, कई तरह की मुसीबतों का टूट पड़ता है पहाड़

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: घर पर इन चीजों को खुला रखने वाला बनता है गरीबी और दरिद्रता का शिकार, समय रहते जरूर जान लें

घर पर मनी प्लांट रखना बेहद शुभ

मान्यताओं के अनुसार आपको अपने घर पर मनी प्लांट जरूर रखना चाहिए। जब आप इसे अपने घर पर रखते हैं तो आपके जीवन में पैसे खुद खिंचे चले आते हैं. जब आप घर पर इस खास पौधे को रखते हैं तो पैसो से जुड़ी समस्याएं दूर होती है और साथ ही घर पर मां लक्ष्मी का आगमन भी होता है.

तिजोरी के सामने आइना रखने से होगा फायदा

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको अपने तिजोरी के सामने आईना जरूर लगाना चाहिए. जब आप ऐसा करते हैं तो आपके जीवन में पैसों का आना शुरू हो जाता है.

फ्रेश फूलों से सजाएं घर

मान्यताओं के अनुसार आपको अपने घर को प्रतिदिन फ्रेश फूलों से सजाना चाहिए. जब आप ऐसा करते हैं तो आपके घर पर मां लक्ष्मी का आगमन होता है और साथ ही पॉजिटिव एनर्जी का आना भी शुरू हो जाता है.

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: किचन में इन बर्तनों को उल्टा रखने वाला हो जाता है गरीब, जीवनभर नहीं छूटता परेशानियों का दामन

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola