Vastu Tips: बढ़ती जा रही है घर में परेशानी, कहीं वजह आपका किचन तो नहीं

Published by : Sweta Vaidya Updated At : 22 Apr 2025 1:18 PM

विज्ञापन

vastu tips ( AI generated image)

Vastu Tips: रंगों का जीवन में बहुत महत्व होता है. इसलिए घर बनाते समय सही रंगों का चुनाव करें. ऐसा नहीं करना वास्तु दोष का कारण बन सकता है. आइए जानते हैं इस आर्टिकल के जरिए किचन से जुड़े वास्तु नियम के बारे में.

विज्ञापन

Vastu Tips: जीवन और घर में सुख समृद्धि बनी रहे इसके लिए कुछ नियमों को मानना जरुरी होता है. वास्तु के नियम भी मानना बेहद आवश्यक है नहीं तो वास्तु दोष लगता है और जीवन में नकारात्मकता फैल सकती है. वास्तु शास्त्र का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है. वास्तु के अनुसार चीजों को करने से घर में सुख समृद्धि का वास होता है और जीवन सही गति से आगे बढ़ता रहता है. किचन किसी भी घर का अहम स्थान होता है और इस जगह के वास्तु को लेकर खास ध्यान देना चाहिए. आजकल लोग सुंदरता के चक्कर में वास्तु के नियमों की अनदेखी कर देते हैं जो कभी- कभी व्यक्ति पर भारी पड़ सकता है. आइए जानते हैं किचन में वास्तु से जुड़े कुछ नियम के बारे में. 

इस गलती को करने से बचें

आजकल के मॉडर्न किचन में स्लैब जरूर होता है. इसे बनाने के लिए लोग अलग रंग के पत्थर का इस्तेमाल करते हैं. अक्सर लोग किचन में गंदगी कम दिखे इसके लिए डार्क रंगों का इस्तेमाल करते हैं. कई लोग काले रंग का मार्बल किचन में लगाना पसंद करते हैं. ऐसा करना वास्तु दोष को बढ़ाता है. मान्यता ये है कि काला रंग शुभ नहीं है और इसका इस्तेमाल किचन में नहीं करना चाहिए. इस रंग के स्लैब से घर में नकारात्मकता बढ़ती है और कोई न कोई परेशानी लगी रहती है. काले रंग का पत्थर रसोई में लगाने से पैसों की समस्या बढ़ सकती है और इस कारण घर का माहौल अशांत रह सकता है. 

वास्तु टिप्स से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: सही दिशा में रखें इन चीजों को, जीवन में रहेगा खुशियों का डेरा, पैसों की नहीं होगी कमी

इन रंगों का करें इस्तेमाल 

घर में खुशी का माहौल बना रहे इसके लिए सही रंगों का चुनाव करें. घर में पॉजिटिव एनर्जी बने रहे इसके लिए हल्के रंग जैसे सफेद, हरा, लाल या फिर भूरे रंग का इस्तेमाल के सकते हैं. इन रंगों से घर में सुख शांति का वातावरण बना रहता है और वास्तु दोष भी नहीं लगता है. 

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: अक्षय तृतीया पर करें वास्तु से जुड़े ये उपाय, बढ़ेगी सुख-समृद्धि 

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola