Vastu Tips: सही दिशा में रखें इन चीजों को, जीवन में रहेगा खुशियों का डेरा, पैसों की नहीं होगी कमी

Published by : Sweta Vaidya Updated At : 03 Apr 2025 11:55 AM

विज्ञापन

Ai Generated Image

Vastu Tips: वास्तु के अनुसार गलत दिशा में चीजों को रखने से नकारात्मक प्रभाव पड़ता है. वास्तु शास्त्र में घर से जुड़े कुछ नियम बताए गए हैं. वास्तु के नियमों के मुताबिक घर में चीजों को रखने से जीवन में सुख-शांति का वास रहता है और घर में खुशी का माहौल रहता है.

विज्ञापन

Vastu Tips: हर इंसान जीवन में सुख-शांति की उम्मीद करता है. घर में समृद्धि बनी रहे इसके लिए लोग कई तरह के प्रयास करते हैं. वास्तु शास्त्र में घर में सुख समृद्धि बनी रहे इसके लिए कई उपाय बताए गए हैं. वास्तु के अनुसार चीजों को नहीं करने से वास्तु दोष लगता है जो आपके और आपके परिवार के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है. वास्तु शास्त्र में दिशाओं की भूमिका को अहम माना जाता है. ऐसा माना जाता है कि सही दिशा में चीजों को रखने से आपको शुभ फल मिलता है. इन चीजों को सही दिशा में रखने से वास्तु दोष दूर रहेगा. 

सुख-शांति बढ़ाने के लिए

अगर आपके घर में अक्सर लड़ाई-झगड़े का माहौल रहता है तो इसका कारण वास्तु दोष हो सकता है. घर में शांति रहे इसके लिए आपका बेड दक्षिण दिशा की ओर होना चाहिए. ध्यान देने वाली बात यह है कि कभी भी आपका पैर सोते समय दक्षिण दिशा की ओर नहीं होना चाहिए. ऐसा करने से घर से नेगेटिविटी दूर होती है और आपका सेहत भी अच्छा रहता है.

वास्तु टिप्स से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: कैंची को सही जगह नहीं रखना पड़ सकता है भारी, घर से दूर हो जाती है सुख-शांति

धन बढ़ाने के लिए उपाय

वास्तु शास्त्र के अनुसार, धन वृद्धि के लिए झाड़ू को हमेशा दक्षिण दिशा में रखना चाहिए. इस दिशा में झाड़ू रखना शुभ माना गया है और इससे आपको अच्छे फल भी प्राप्त होते हैं. माना जाता है कि ऐसा करने से धन की देवी माता लक्ष्मी की कृपा आप पर और आपके परिवार पर बनी रहती है. दक्षिण दिशा में गहने रखने से भी पैसे की कमी नहीं होती है और धन बढ़ता है. 

इस दिशा में न रखें 

आर्थिक परेशानी से बचने के लिए कभी भी डस्टबिन को घर की उत्तर दिशा में नहीं रखना चाहिए. इस दिशा में रखा कूड़ादान आपके जीवन से सकारात्मक ऊर्जा को कम करता है और पैसों की दिक्कत का कारण भी बनता है. डस्टबिन को रखने का सबसे सही स्थान है दक्षिण-पश्चिम. 

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: बेलपत्र के पौधे का है विशेष महत्व, क्या हैं घर में लगाने के नियम?

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola