Vastu Tips: बेलपत्र के पौधे का है विशेष महत्व, क्या हैं घर में लगाने के नियम?

Updated:
विज्ञापन

Belpatra

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Vastu Tips: बेलपत्र का धार्मिक महत्व है और बेलपत्र का इस्तेमाल पूजा-पाठ के काम में इस्तेमाल किया जाता है. वास्तु शास्त्र में बेलपत्र के पौधे से जुड़ी कुछ बातें देखने को मिलती हैं.

विज्ञापन

Vastu Tips: हिंदू धर्म में पेड़ और पौधों का बहुत महत्व है और कई पेड़ों को विशेष रूप से पूजा भी जाता है. ऐसा माना जाता है कि इन पेड़ों में देवी-देवताओं का वास होता है. इनकी पूजा करने से आपको आशीर्वाद मिलता है. वास्तु में भी इन पेड़ों के महत्व को बताया गया है. वास्तु शास्त्र के नियम का पालन करना घर में सुख शांति और समृद्धि के लिए बहुत जरूरी है. इस आर्टिकल में एक ऐसे ही पेड़ की बात करेंगे जो वास्तु के हिसाब से बहुत शुभ है. बेल का पेड़ वास्तु में बहुत मायने रखता है. तो आइए जानते हैं बेलपत्र से जुड़े वास्तु के नियम. 

विज्ञापन

घर में बेलपत्र का पेड़ 

बेलपत्र का वास्तु के साथ धार्मिक महत्व भी है. बेलपत्र को भगवान शिव का प्रिय माना जाता है और शिवलिंग पर चढ़ाने से भोलेनाथ आप पर प्रसन्न होते है और आपकी मनोकामना भी पूरी होती है. वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में बेलपत्र लगाना बहुत ही अच्छा होता है. इस को लगाने से घर से वास्तु दोष कम होता है और नकारात्मकता दूर होती है. 

वास्तु टिप्स से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: इस दिशा में घड़ी रखने से शुरू हो सकता है बुरा समय, क्या कहता है वास्तु शास्त्र

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: कैंची को सही जगह नहीं रखना पड़ सकता है भारी, घर से दूर हो जाती है सुख-शांति

बेलपत्र की दिशा 

अगर आप घर पर बेलपत्र का पौधा लगा रहे हैं तो इसको सही दिशा में रखें. वास्तु में दिशा बहुत अहम भूमिका निभाते हैं और सही दिशा में चीजों को करने से आपको लाभ भी होता है. बेलपत्र को उत्तर दिशा या फिर उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए. इन दिशाओं में लगा बेलपत्र का पौधा आपको धन लाभ देता है और घर का माहौल भी सकारात्मक होता है. आप घर के आंगन में भी बेलपत्र लगा सकते हैं. 

बेलपत्र के पौधे से लाभ 

बेलपत्र का पौधा घर में होने से आपके घर से पैसों की परेशानी दूर होती है और आपके घर में लक्ष्मी माता की कृपा बनी रहती है. सावन के महीने में भोलेनाथ पर बेलपत्र चढ़ाना शुभ माना जाता है और इस महीने इस पेड़ की पूजा करने से आपके जीवन में भी शांति बनी रहती है. 

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: इस दिशा में घड़ी रखने से शुरू हो सकता है बुरा समय, क्या कहता है वास्तु शास्त्र

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola