Vastu Tips For Main Gate: घर के मुख्य द्वार पर रखें ये चीजें, दूर होगी आर्थिक तंगी

Updated at : 25 Nov 2021 4:01 PM (IST)
विज्ञापन
Vastu Tips For Main Gate: घर के मुख्य द्वार पर रखें ये चीजें, दूर होगी आर्थिक तंगी

Vastu Tips For Main Gate: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य द्वार की अवस्थिति, इसका आकार-प्रकार आपके जीवन को प्रभावित करती हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार घर को नकारात्मक एनर्जी से मुक्त रखने के लिए घर के मेन गेट को वास्तु दोष से मुक्त होना जरूरी है.

विज्ञापन
undefined

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य द्वार की अवस्थिति, इसका आकार-प्रकार और इसके आसपास निर्मित व स्थित चीजें आपके जीवन के कई महत्वपूर्ण पहलुओं को प्रभावित करती हैं.

undefined

देवी-देवताओं के चिह्न लगाएं

घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए मेन गेट पर ओम, श्री गणेश या मां लक्ष्‍मी के चरण चिन्ह और शुभ लाभ का प्रतीक चिन्ह लगाना चाहिए. ऐसा करने से घर में सकारात्मक शक्तियों का वास बना रहता है.

undefined

हमेशा अंदर की ओर खुलना चाहिए मुख्य दरवाजा

घर का मुख्य दरवाजा हमेशा अंदर की ओर खुलना चाहिए. दरवाजा बाहर की ओर खुलना शुभ नहीं होता. इससे पॉजिटिव ऊर्जा का आगमन रुकता है. घर की आर्थिक स्थिति पर बुरा प्रभाव पड़ने के साथ खर्च बढ़ते हैं.

undefined

द्वार की ऊंचाई ना हो ज्यादा

द्वार की ऊंचाई जरुरत से अधिक न रखें. सामन्यतया इसकी ऊंचाई घर के कंपाउंड वॉल के बराबर या उससे कम होनी चाहिए.

undefined

घर के मुख्य द्वार पर ना लगाएं मनी प्लांट

बहुत से लोग सजावट के लिए मनी प्लांट के पौधे को घर के बाहर यानी मुख्य द्वार पर रख देते हैं. ऐसा करना वास्तु के हिसाब से ठीक नहीं माना जाता है क्योंकि मनी प्लांट को धन का पौधा माना जाता है और इसे मुख्य द्वार पर रखने से सबकी नजर इस पर पड़ती है. जिससे घर का धन व्यर्थ के कामों में नष्ट होने लगता है.

undefined

मेन गेट पर लगाएं स्वास्तिक

वास्तु के अनुसार नहाने के बाद रोज घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक बनाना चाहिए. ऐसा करने से घर के सदस्यों से बीमारी दूर रहती है.

undefined

रंगों का चुनाव

जिस दिशा में मुख्य द्वार स्थित है, उसी दिशा के अनुसार इसका रंग भी निर्धारित किया जा सकता है. किसी प्रकार के अनिर्णय की स्थिति में आप इस पर ऑफ-वाइट या क्रीम कलर भी करवा सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola