ePaper

Til Ke Laddu Recipe: मीठा, हेल्दी और सबका फेवरेट, आज ही ट्राई करें तिल के लड्डू की ये रेसिपी 

Updated at : 19 Sep 2025 10:37 AM (IST)
विज्ञापन
til ke laddu recipe

til ke laddu recipe (AI image)

Til Ke Laddu Recipe: सर्दियों की ठंड हो या त्योहारों का दिन, तिल और गुड़ के लड्डू हर टाइम के लिए बेस्ट हैं. इसमें मिला हुआ हल्का कुरकुरा तिल और मीठा गुड़ स्वाद और एनर्जी दोनों का पूरा पैकेज है. घर पर आसानी से तैयार होने वाला ये लड्डू बच्चों और बड़ों सभी को जरूर पसंद आएगा.

विज्ञापन

Til Ke Laddu Recipe: लड्डू का नाम सुनते ही हर किसी के मुंह में मिठास घुलने लगती है. आपने आज तक कई तरह के लड्डू जरूर खाए होंगे जैसे बेसन के, नारियल के, बूंदी या सूजी के. लेकिन क्या आप जानते हैं? तिल और गुड़ से बना हुआ लड्डू का स्वाद ही कुछ अलग है. ये लड्डू केवल मिठाई नहीं है, बल्कि सेहत का भी खजाना है. तिल में कैल्शियम और आयरन भरपूर मात्रा में होते हैं. सबसे अच्छी बात यह है कि इसे घर पर बनाना भी बहुत आसान है. चाहे त्योहारों का आनंद लेना हो, खास अवसरों पर मिठाई परोसनी हो, ये लड्डू हर मौके के लिए परफेक्ट हैं. तो चलिए, आज हम आपको स्टेप-बाय-स्टेप बताने जा रहे हैं कि कैसे घर पर आसानी से तिल के लड्डू बना सकते हैं. 

तिल लड्डू बनाने के लिए सामग्री 

  • तिल – 1 कप
  • गुड़ – ¾ कप (कसा हुआ)
  • घी – 2 छोटे चम्मच
  • इलायची पाउडर – ½ छोटी चम्मच

यह भी पढ़ें- No Sugar Oats Laddu Recipe: मीठा भी, हेल्दी भी, घर पर बनाएं बिना चीनी के ओट्स लड्डू

यह भी पढ़ें- Mungfali Ke Laddu: बिना खर्च, कम पैसों में बनाएं मेहमानों के लिए मूंगफली के लड्डू 

यह भी पढ़ें- Peanut Chocolate Laddu: बच्चों का फेवरेट बन जाएगा ये पीनट चॉकलेट लड्डू, मिनटों में घर पर करें तैयार 

तिल लड्डू बनाने की विधि 

  • सबसे पहले तिल को एक पैन में हल्की आंच पर सुनहरा होने तक भून लें.
  • अब गुड़ को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर एक पैन में डालें और 2 छोटे चम्मच घी के साथ धीमी आंच पर पिघला लें. 
  • गुड़ पिघलने के बाद उसमें इलायची पाउडर डालें और अच्छे से मिलाएं. 
  • अब इसमें भूने हुए तिल डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें. 
  • मिश्रण को थोड़ा गुनगुना रहने पर हाथ में थोड़ा घी लगाकर छोटे-छोटे लड्डू बना लें. 
  • तैयार हुए लड्डू को ठंडा होने के बाद एयर टाइट डिब्बे में स्टोर करें. 

यह भी पढ़ें- Dry Fruit Coconut Laddu Recipe: फेस्टिवल और सफर के लिए झटपट बनाएं बिना चीनी के ड्राई फ्रूट कोकोनट लड्डू

यह भी पढ़ें- Makhana Laddu Recipe: बिना चीनी, बिना ज्यादा मेहनत, बनाएं ये हेल्दी मखाना लड्डू 

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola