Fruit Salad Recipe: कम समय में तैयार करें टेस्टी फ्रूट सलाद, जानिए आसान रेसिपी

fruit salad recipe ( AI Image)
Fruit Salad Recipe: अगर आप भी सलाद खाना पसंद करते हैं तो आप घर पर आसानी से फ्रूट सलाद को बना सकते हैं. आइए जानते इस आर्टिकल से फ्रूट सलाद की रेसिपी.
Fruit Salad Recipe: कई बार ज्यादा तेल और मसाले से बना खाना खाकर मन ऊब जाता है और कुछ हल्का खाने की चाहत होती है. अगर आप भी कुछ ऐसी रेसिपी ढूंढ रहे हैं जो जल्दी से बन जाए और जिसमें ज्यादा मसालों का इस्तेमाल नहीं किया गया हो तो ये आर्टिकल आपके काम की है. आप आसानी से फ्रूट सलाद को बना सकते हैं. आप इस रेसिपी को सुबह या शाम के नाश्ते में बना सकते हैं. इस रेसिपी को आप झटपट तैयार करके सर्व कर सकते हैं. आइए जानते हैं फ्रूट सलाद को बनाने का तरीका.
फ्रूट सलाद बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- सेब- 1 छोटे टुकड़ों में कटा हुआ
- केला- 1 छोटे टुकड़ों में कटा हुआ
- अंगूर- 1 कप
- पपीता- आधा छोटे टुकड़ों में कटा हुआ
- अनार के दाने- आधा कप
- स्ट्रॉबेरी- 4 छोटे टुकड़ों में कटा हुआ
- अमरूद- 1 छोटे टुकड़ों में कटा हुआ
- कीवी- 1
- नमक- स्वादानुसार
- काला नमक- चुटकीभर
- काली मिर्च का पाउडर- आधा चम्मच
- शहद या चीनी- आधा चम्मच
- नींबू का रस- 1 बड़ा चम्मच
- पुदीने के पत्ते- 5-6
फ्रूट सलाद को कैसे तैयार करें?
- फ्रूट सलाद बनाने के लिए आप सबसे पहले फलों को धो लें और छोटे टुकड़ों में काट लें. अब आप सभी फलों को एक बर्तन में डालें.
- अब आप फलों के ऊपर नींबू का रस डालें. इसे आप अच्छे से मिला लें. इसके बाद इसमें स्वादानुसार नमक और काली मिर्च का पाउडर को मिला दें. इसमें चुटकीभर काला नमक को भी मिला दें.
- आप इसमें आधा चम्मच चीनी या शहद डाल दें. सभी चीजों को अच्छे से मिला लें.
- अब ताजे पुदीने के पत्तों को धो लें और इसे बारीक काट लें. इसे आप फलों के ऊपर डाल दें. आपका फ्रूट सलाद तैयार है. इसे आप तुरंत सर्व करें.
यह भी पढ़ें- Bread Recipe Ideas: सिंपल ब्रेड से तैयार करें ये लाजवाब डिशेज, ट्राई करें टेस्टी रेसिपी आइडियाज
यह भी पढ़ें- Veg Malai Sandwich Recipe: शाम के स्नैक्स में बनाएं क्रिमी और टेस्टी वेज मलाई सैंडविच
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










