ePaper

होली पर बच्चों की स्किन और आंखों को रंगों से कैसे बचाएं? जानें बेस्ट सेफ्टी गाइड

Updated at : 03 Mar 2026 12:09 PM (IST)
विज्ञापन
Parenting Tips For Holi

पेरेंटिंग टिप्स फॉर होली 2026, फोटो: AI

होली पर बच्चों को रंगों की एलर्जी और आंखों की जलन से कैसे बचाएं? जानें बच्चों की स्किन केयर और सेफ्टी से जुड़ी ये आसान सलाह ताकि उनकी होली रहे एकदम सुरक्षित और हैप्पी.

विज्ञापन

Parenting Tips For Holi: होली खुशियों और रंगों का त्योहार है, लेकिन छोटे बच्चों की नाजुक स्किन और आंखों के लिए ये रंग कभी-कभी परेशानी का कारण बन जाते हैं. अक्सर बाजार में मिलने वाले केमिकल वाले रंगों से बच्चों को स्किन एलर्जी, रैशेज या आंखों में जलन जैसी समस्याएं हो जाती है. ऐसे में पैरेंट्स के लिए यह जरूरी है कि वे त्योहार का मजा फीका न होने दें और बच्चों की सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखें. आज के इस Holi Safety Guide में हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे आसान और असरदार तरीके, जिन्हें अपनाकर आप अपने बच्चों को रंगों के बुरे असर से बचा सकते हैं और उनकी होली को पूरी तरह से सुरक्षित बना सकते हैं.

Parenting Tips For Holi: बच्चों की स्किन और आंखों को रंगों से बचाने के 5 आसान तरीके

शरीर पर तेल या लोशन जरूर लगाएं

बच्चे को रंग खेलने भेजने से पहले उसके पूरे शरीर पर नारियल का तेल लगाएं. तेल लगाने से रंगों का असर त्वचा के अंदर तक नहीं पहुंच पाता है. तेल की वजह से बाद में रंगों को छुड़ाना भी बहुत आसान हो जाता है.

पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनाएं

बच्चों को हमेशा पूरी बांह वाले और शरीर को ढकने वाले कपड़े ही पहनाएं. शरीर जितना ज्यादा ढका रहेगा, रंगों का नुकसान उतना ही कम होगा. कोशिश करें कि बच्चों को केवल सूती कपड़े ही पहनाएं ताकि उन्हें आराम रहे.

बालों और आंखों का बचाव करें

बच्चों के बालों की जड़ों में अच्छे से तेल लगा दें ताकि रंग बालों को खराब न करे. बच्चों को समझाएं कि वे बार-बार अपनी आंखों को गंदे हाथों से न छुएं. रंग खेलते समय उन्हें धूप वाला चश्मा पहनाना एक बहुत अच्छा तरीका है.

केवल नेचुरल रंगों का ही काम में लें

बाजार के सस्ते रंगों में बहुत खतरनाक केमिकल मिले होते हैं. बच्चों के लिए हमेशा घर के बने या हर्बल रंगों को ही काम में लें. आप हल्दी या फूलों से बने रंगों को इस्तेमाल कर सकते हैं क्योंकि इनसे त्वचा को कोई खतरा नहीं होता है.

बच्चों को समय-समय पर पानी पिलाते रहें

खेल-कूद की मस्ती में बच्चे अक्सर पानी पीना भूल जाते हैं. आप उन्हें समय-समय पर पानी या जूस पिलाते रहें ताकि उनके शरीर में पानी की कमी न हो. शरीर में पानी सही बना रहने से त्वचा भी ठीक रहती है.

ये भी पढ़ें: Holi Skin Care Tips: सेंसिटिव स्किन वालों के लिए होली गाइड, बिना किसी डर के खेलें रंग, बस याद रखें ये 3 बातें

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shubhra Laxmi

लेखक के बारे में

By Shubhra Laxmi

शुभ्रा लक्ष्मी लाइफस्टाइल और हेल्थ राइटर हैं। प्रभात खबर के साथ एक साल से जुड़ाव। हेल्थ, फैशन, फूड और न्यूमरोलॉजी में गहरी रुचि। इमोशनल डेप्थ और मोटिवेशनल इनसाइट्स के साथ लिखने का शौक।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola