अब मिनटों में छील लेंगे अनार, इन आसान टिप्स को करें ट्राई

अनार के दाने निकालना लगता है बड़ा काम, तो आप इस आर्टिकल से जान सकते हैं अनार छीलने का आसान तरीका.
अनार खाना सबको पसंद होता है, लेकिन जब बात आती है घर पर रखें अनार छीलने की, तो ये काम कई लोगों को काफी मुश्किल लगता है. अगर आपको भी अनार छीलने और इसके दाने निकालने में परेशानी आती है, तो ये आर्टिकल आपके काम का है. आज हम आपको अनार को आसानी से छीलने और इसके दाने बिना टूटे निकालने के कुछ आसान तरीके बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप मिनटों में अनार के दाने निकाल सकते हैं.
इस तरह कट लगाएं
सबसे पहले आप अनार को अच्छे से धो लें. धोने के बाद अनार के ऊपर का क्राउन वाला हिस्सा काट दें. अब आप अनार के स्किन पर ऊपर से नीचे हल्की-हल्की चाकू से कटे लगाएं. लगभग 3-4 कट लगाएं. ध्यान रखें कि कट इतनी गहरी न हो कि बीज कट जाएं. अनार को हल्का रोल करें. इससे अंदर अनार के ढीले हो जाते हैं और अनार का दाना निकालना बहुत आसान हो जाता है.
इस तरह दाने निकालें
कटे हुए हिस्सों के अनुसार अनार को धीरे-धीरे हाथ से खोलें. जब आप अनार को खोलेंगे, तो देखेंगे कि अनार के बीज अच्छे से अलग हो गए हैं. इसके बाद आप उंगलियों से बीजों के छिलके अलग करें. अगर अनार के दाने ठीक से नहीं निकल रहें है तो आप चम्मच से हल्का अनार को थपथपाकर दाने निकालें. इसके अलावा आप अनार के दानों को हाथ से हल्का दबाकर निकालें.
अनार के दाने अलग करें
जब अनार के दाने ठीक तरह से निकल जाए, तब आप इसे सीधे खा सकते हैं या सलाद, डेसर्ट, जूस जैसे डिश बनाने में इस्तेमाल कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें- अब अनानास काटना नहीं होगा मुश्किल, अपनाएं ये आसान टिप्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता पिछले एक वर्ष से प्रभात खबर में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










