Navratri Vrat Sweet Ideas: नवरात्रि व्रत के लिए परफेक्ट है झटपट बनने वाली ये स्पेशल मिठाइयां

navratri vrat sweet ideas ( AI Image)
Navratri Vrat Sweet Ideas: नवरात्रि व्रत में आप भी कुछ मीठा खाना चाहते हैं तो आप इन रेसिपी आइडियाज को ट्राई कर सकते हैं. इन रेसिपी को आप आसानी से तैयार कर सकते हैं.
Navratri Vrat Sweet Ideas: नौ दिनों का त्योहार नवरात्रि अब कुछ ही दिनों में शुरू होने वाला है. नवरात्रि का पर्व देवी माता के स्वागत और भक्ति का अवसर है. इस मौके पर लोग देवी माता की पूजा और आराधना करते हैं. नौ दिनों के लिए कई लोग व्रत रखते हैं. अगर आप भी नवरात्रि के व्रत में मीठा बनाने की सोच रहे हैं तो आप इन रेसिपी आइडियाज से मीठा को तैयार कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ आसान रेसिपी आइडियाज जो जल्दी से तैयार हो सकते हैं.
सिंघाड़े के आटे का हलवा

आप व्रत में मीठे में सिंघाड़े के आटे का हलवा बना सकते हैं. इसके लिए आपको जरूरत होगी सिंघाड़े का आटा, चीनी, घी और सूखे मेवे. आटे को कम आंच पर रोस्ट करें. जब इससे खुशबू आने लगे तो आप इसमें पानी और चीनी को मिक्स कर के पका लें. ऊपर से आप सूखे मेवे को डाल दें.
नारियल के लड्डू

नारियल के लड्डू व्रत में बनाना बहुत आसान है और ये स्वाद में लाजवाब होते हैं. कद्दूकस किया हुआ नारियल को एक पैन में हल्का भूनें. इसमें आप चीनी और गाढ़ा दूध और इलायची पाउडर को मिक्स करें. मिश्रण को ठंडा कर लड्डू बना लें.
राजगिरा लड्डू

राजगिरा लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले आप राजगिरा को हल्का भून लें. इसे अलग निकाल कर रख लें. इसमें आप चाशनी को डालकर मिक्स करें. इससे आप लड्डू को तैयार कर लें.
साबूदाने की खीर

साबूदाना का इस्तेमाल व्रत में आमतौर पर होता है. आप साबूदाने से साबूदाना खीर को जरूर बनाएं. इस रेसिपी को बनाना बहुत आसान है. आप साबूदाने को कुछ देर के लिए भिगो दें. फिर दूध में डालकर खीर को तैयार करें.
यह भी पढ़ें- Homemade Dry Fruit Chivda: क्रिस्पी, क्रंची और शानदार स्नैक, आसानी से तैयार करें ड्राई फ्रूट चिवड़ा
यह भी पढ़ें- Besan Papdi Recipe: घर पर तैयार करें शानदार नमकीन, बनाएं कुरकुरी और मसालेदार बेसन पापड़ी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










