Odisha Tourism: जैन समुदाय के लिए खास है ये गुफाएं

Khandagiri and Udayagiri Caves
Odisha Tourism: उदयगिरि और खंडगिरि की प्रसिद्ध गुफाएं अपनी अद्भुत वास्तुकला के लिए मशहूर हैं. यहां मौजूद मंदिरों का जैन धर्म में विशेष महत्व है. तो चलिए आपको बताते हैं इन गुफाओं से जुड़ी कुछ खास बातें.
Odisha Tourism: ओडिशा राज्य भारत का प्रमुख पर्यटन केंद्र है. यहां मौजूद प्राचीन मंदिर, खूबसूरत इमारतें, संरचनाएं, झील और गुफाएं देश-विदेश के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है. यह राज्य सालों भर पर्यटकों से भरा रहता है. ओडिशा के इन्हीं विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है उदयगिरि और खंडगिरि की गुफाएं. ये प्राचीन गुफाएं अपनी ऐतिहासिक, धार्मिक और पुरातात्विक महत्व के लिए मशहूर हैं. अगर आपने भी ओडिशा जाने का प्लान बनाया, है तो जरुर विजिट करें उदयगिरि और खंडगिरि की गुफाएं.
Odisha Tourism: इन गुफाओं तक कैसे पहुंचे
ओडिशा राज्य की राजधानी भुवनेश्वर के पास स्थित उदयगिरि और खंडगिरि की पहाड़ियों में मौजूद है ये गुफाएं. इन गुफाओं को पहाड़ों को काटकर आंशिक रूप से प्राकृतिक और आंशिक रूप से कृत्रिम तरीके से बनाया गया है. आप सड़क, रेल और हवाई मार्ग से आसानी से इन गुफाओं तक पहुंच सकते हैं. भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन से इन गुफाओं की दूरी महज 9 किलोमीटर है. ये गुफाएं अपनी वास्तुकला और इतिहास के लिए पर्यटकों के बीच प्रसिद्ध है.
Odisha Tourism: क्यों खास है ये गुफाएं
उदयगिरि की 18 और खंडगिरि की 15 गुफाओं में से कुछ गुफाएं प्राकृतिक रूप से बनी हुई हैं. जबकि कुछ गुफाओं का निर्माण जैन साधुओं ने किया था. प्रसिद्ध हाथीगुम्फा शिलालेख में इन गुफाओं का वर्णन “कुमारी पर्वत” के रूप में किया गया है. इन गुफाओं में मौजूद जैन मंदिरों की अद्भुत वास्तुकला के नमूने इन्हें जैन समुदाय के लिए खास बनाते हैं. यहां बड़ी संख्या में जैन तीर्थ यात्री मंदिरों के दर्शन करने आते हैं. ये गुफाएं कला और धर्म की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण हैं, जिसकी सुंदरता निहारने लोग दूर-दूर से आते हैं. यहां प्राचीन समय में लोग सत्य, शांति, मोक्ष और सौन्दर्य प्राप्ति के लिए आते थे. ये गुफाएं शांति प्रदान करने के लिए जानी जाती है. जैन धर्म को मानने वाले राजा नरेश खारावेला ने जैन तपस्वियों के लिए इन गुफाओं का निर्माण करवाया था. यह जगह इतिहास प्रेमी और धर्म को मानने वाले लोगों के लिए मशहूर है. यहां आकर आपको शांति और सुकून का एहसास होगा. उदयगिरि और खंडगिरि की गुफाएं धार्मिक, पुरातात्विक और पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित है.
Also Read: IRCTC Puri Tour Package: आईआरसीटी के खास पैकेज में मिल रहा पुरी भ्रमण का मौका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rupali Das
नमस्कार! मैं रुपाली दास, एक समर्पित पत्रकार हूं. एक साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं. यहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पहले दूरदर्शन, हिंदुस्तान, द फॉलोअप सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी काम करने का अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




