टमाटर से बनाएं कुछ हटके, ट्राई करें ये रेसिपी आइडियाज

टमाटर से बनी डिश (AI Image)
Tomato Recipe Ideas: अगर आप किचन में कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो टमाटर से बनने वाली इन रेसिपी आईडिया ज को ट्राई कर सकते हैं.
Tomato Recipe Ideas: टमाटर का खट्टा-मीठा स्वाद किसी भी डिश को खास बना देता है. आमतौर पर टमाटर का इस्तेमाल सब्जी, सलाद, दाल या ग्रेवी बनाने में किया जाता है. आप टमाटर का इस्तेमाल करके अलग-अलग रेसिपी बना सकते हैं. इस आर्टिकल में आप टमाटर से बनने वाली रेसिपी के बारे में जान सकते हैं.
टमाटर की चटनी
टमाटर की चटनी बनाने के लिए पहले पके हुए टमाटर को धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें. एक पैन में तेल गरम करें और उसमें जीरा डालें. जब जीरा चटकने लगे, तो कटे हुए टमाटर को डालें. इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर और चीनी डालें. टमाटर को तब तक पकाएं जब तक ये पूरी तरह नरम न हो जाए और पानी सूख न जाए. तैयार चटनी को रोटी या पराठे के साथ सर्व करें.
टमाटर का सूप
आप टमाटर से टेस्टी सूप बना सकते हैं. टमाटर का सूप बनाने के लिए टमाटर और प्याज को काट लें. एक पैन में 1 मक्खन डालकर प्याज को हल्का सुनहरा भूरा होने तक भूनें. इसमें टमाटर डालें. नमक, काली मिर्च और हरा धनिया डालकर धीमी आंच पर पकाएं. अब इसे मिक्सी में पीस लें. पैन में फिर से डालें. ऊपर से थोड़ी क्रीम डालकर सूप को और भी क्रीमी बना सकते हैं.
टमाटर के पकौड़े
स्नैक्स में आपको टमाटर से कुछ बनाने का मन है तो आप टमाटर के पकौड़े बना सकते हैं. इसके लिए टमाटर को मोटे गोल टुकड़ों में काट लें. एक बाउल में बेसन, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, नमक और थोड़ी हरी मिर्च का पेस्ट डालकर गाढ़ा घोल तैयार करें. टमाटर के टुकड़ों को इस घोल में डुबोकर गरम तेल में फ्राई करें.
भरवां टमाटर की सब्जी
भरवां टमाटर बनाने के लिए टमाटर को ऊपर से काटकर अंदर का हिस्सा निकाल दें. एक कटोरी में पनीर, हरी मिर्च, धनिया, नमक और हल्का गरम मसाला डालकर अच्छी तरह मिलाएं. इस मिश्रण को टमाटर के अंदर भरें. एक पैन में तेल गरम करके टमाटर को हल्की आंच पर ढककर पकाएं. जब टमाटर नरम हो जाए और मसाला अच्छी तरह पक जाए, तो तैयार भरवां टमाटर की सब्जी को पराठा, रोटी या चावल के साथ सर्व करें.
यह भी पढ़ें: Makai Pyaz Ka Chilla: ठंड में बनाना है जल्दी ब्रेकफास्ट, ट्राई करें स्वादिष्ट मकई प्याज का चीला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










