ePaper

Tips for Beautiful Eyes: हर लड़की के लिए खूबसूरत और ग्लोइंग आंखें पाना अब आसान! डार्क सर्कल्स और पफी आंखों से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

Updated at : 09 Sep 2025 6:28 PM (IST)
विज्ञापन
tips for beautiful eyes

AI generated image

Tips for Beautiful Eyes: आंखों की खूबसूरती बनाए रखने के लिए महंगे प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं, बल्कि थोड़ी देखभाल और नेचुरल उपाय ही काफी हैं. भरपूर नींद, हेल्दी डायट, स्किन मसाज और कोल्ड कंप्रेस अपनाकर आप अपनी आंखों को लंबे समय तक खूबसूरत और हेल्दी रख सकते हैं.

विज्ञापन

Tips for Beautiful Eyes: आंखें इंसान की खूबसूरती का सबसे अहम भूमिका निभाती हैं. कहा जाता है कि आपकी आंखें बिना कुछ कहे भी काफी कुछ बयां कर सकती हैं. लेकिन आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, स्ट्रेस, नींद की कमी और गलत डायट की वजह से आंखों की खूबसूरती पर काफी गहरा असर पड़ता है. डार्क सर्कल्स, सूजन, थकी हुई आंखें और बेजान लुक चेहरे की ग्लो को फीका कर देते हैं. अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी आंखें हमेशा खूबसूरत और हेल्दी दिखें तो नेचुरल उपायों को अपनी डेली लाइफ का हिस्सा बनाइए. जब आप इन उपायों को अपनाते हैं तो कुछ ही समय में आपको फर्क साफ दिखने लगता है. तो चलिए जानते हैं आंखों की खूबसूरती और हेल्थ को बनाए रखने के कुछ आसान टिप्स.

नींद पूरी करें

एक्सपर्ट्स के अनुसार आंखों की खूबसूरती का सबसे बड़ा राज अच्छी और भरपूर नींद है. अगर आप डेली बेसिस पर 7 से 8 घंटे की नींद नहीं लेते तो आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स और पफीनेस आना शुरू हो जाती है. नींद पूरी करने से न सिर्फ आपकी आंखें फ्रेश दिखती हैं, बल्कि उनकी ग्लो भी बरकरार रहती है.

यह भी पढ़ें: Skincare Tips: सोते-सोते स्किन को बनाएं यंग एंड हेल्दी, जानें परफेक्ट नाइट स्किनकेयर रूटीन

यह भी पढ़ें: Beauty Tips: हर सुबह सिर्फ 3 स्टेप्स में बनाएं अपने चेहरे को ग्लोइंग और स्मूद, खूबसूरती ऐसी कि हर किसी की नजरें ठहरेंगी आप पर

खीरे और गुलाबजल का इस्तेमाल

अगर आप नहीं जानती हैं तो बता दें आंखों की थकान और सूजन कम करने के लिए खीरे के टुकड़े या फिर गुलाबजल को सबसे असरदार माना जाता है. ठंडे खीरे के स्लाइस को आंखों पर 10 से 15 मिनट रखने से सूजन और कालेपन में कमी आती है. वहीं, गुलाबजल में रुई भिगोकर आंखों पर रखने से आंखों को ठंडक मिलती है और वे ज्यादा हेल्दी और ब्राइट दिखने लगती हैं.

बादाम तेल और नारियल तेल की मसाज

आपकी जानकारी के लिए बता दें आंखों के आसपास की स्किन बेहद नाजुक होती है और वहां जल्दी रिंकल्स पड़ने लगती हैं. ऐसे में रोजाना सोने से पहले आंखों के नीचे हल्के हाथ से बादाम तेल या नारियल तेल की मसाज करें. इससे न सिर्फ डार्क सर्कल्स कम होंगे बल्कि आंखों के आसपास की स्किन भी स्मूद और ग्लोइंग बनी रहेगी.

यह भी पढ़ें: Beauty Tips: इन आदतों के कारण महिलाएं समय से पहले खो देती हैं अपनी जवानी, कम उम्र में ही चेहरे पर दिखने लगते हैं बुढ़ापे के लक्षण

ग्रीन वेजिटेबल्स और विटामिन रिच डायट

अगर आप चाहते है कि आपकी आंखें हेल्दी और खूबसूरत बनी रहे तो ऐसे में आपके लिए हेल्दी चीजों का सेवन बेहद जरूरी है. अपनी डायट में हरी पत्तेदार सब्जियां, गाजर, चुकंदर, अखरोट, बादाम और विटामिन-ए से भरपूर चीजें शामिल करें. ये न सिर्फ आंखों की रोशनी बढ़ाते हैं बल्कि उन्हें नैचुरल ग्लो भी देते हैं.

स्क्रीन टाइम कम करें

मोबाइल और लैपटॉप का ज्यादा इस्तेमाल आंखों की थकान और ड्राईनेस का कारण बनता है. अगर आपके काम की वजह से स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताना पड़ता है तो हर 20 मिनट बाद स्क्रीन से नजर हटाकर 20 फीट दूर किसी चीज को 20 सेकंड तक देखें. इसे 20-20-20 रूल कहते हैं और यह आंखों को हेल्दी रखने में मदद करता है.

कोल्ड कंप्रेस और हाइड्रेशन

आंखों की थकान और सूजन दूर करने के लिए ठंडी सिकाई (कोल्ड कंप्रेस) बेहद फायदेमंद मानी जाती है. इसके अलावा दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना भी जरूरी है ताकि आंखें हमेशा हाइड्रेटेड रहें और उनकी ग्लो बरकरार रहती है.

यह भी पढ़ें: Festive Makeup Hacks: इस फेस्टिव सीजन लाखों की भीड़ में दिखें सबसे अलग और खूबसूरत, इन हैक्स से मिनटों में पाएं पार्टी रेडी लुक

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola