ePaper

Beauty Tips: इन आदतों के कारण महिलाएं समय से पहले खो देती हैं अपनी जवानी, कम उम्र में ही चेहरे पर दिखने लगते हैं बुढ़ापे के लक्षण

Updated at : 27 Aug 2025 10:11 PM (IST)
विज्ञापन
reason behind faster ageing in women

AI generated image

Beauty Tips: आज हम आपको कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अगर कोई भी महिला दोहराती रहती है तो वह समय से पहले बूढी हो जाती है. अगर आप जवानी में ही बूढ़े होने से बचे हुए रहना चाहते हैं तो आपको इन गलतियों को करने से बचना चाहिए.

विज्ञापन

Beauty Tips: हर लड़की की यह चाहत होती है कि उसके चेहरे पर जवानी और खूबसूरती लंबे समय तक बरकरार रहे और वह बढ़ती हुई उम्र में भी जवान दिखे. इस सपने को पूरा करने के लिए वह हर तरह के प्रोडक्ट्स और नुस्खों का इस्तेमाल करती है. कई बार इन सभी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने के बावजूद भी उसके चेहरे पर समय से पहले बुढ़ापे के लक्षण दिखने लगते हैं. जब ऐसा होना शुरू होता है तो उसके दिमाग में सबसे पहला सवाल यह आता है कि आखिर उसने ऐसी कौन सी गलती कर दी है. अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो आज की यह आर्टिकल आपके काम की होने वाली है. आज हम आपको लड़कियों या फिर महिलाओं की कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी वजह से एक लड़की समय से पहले बूढी हो जाती है और उसके चेहरे पर इसके लक्षण भी दिखने लग जाते हैं. चलिए इन गलतियों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

ज्यादा गुस्सा करने वाली महिलाएं

अगर आप एक ऐसी लड़की या फिर महिला है जिसे बात-बात पर गुस्सा आता है या फिर हमेशा आप गुस्से में रहती हैं तो आपको आज ही सतर्क हो जाना चाहिए. आपकी यह आदत आपके लिए काफी हानिकारक साबित हो सकती है. गुस्सा करने से आपका मेंटल पीस बिगड़ता है और स्किन पर बुढ़ापे के लक्षण भी दिखाई देने लग जाते हैं. अगर आप अक्सर गुस्से में रहती हैं तो धीरे-धीरे आपके चेहरे से ग्लो खत्म होता चला जाता है और आप बूढ़ी लगने लगती हैं.

यह भी पढ़ें: Skincare Tips: सोते-सोते स्किन को बनाएं यंग एंड हेल्दी, जानें परफेक्ट नाइट स्किनकेयर रूटीन

यह भी पढ़ें: Beauty Tips: नहाने से पहले चेहरे पर इन चीजों के इस्तेमाल से मिलेगा दाग-धब्बों से छुटकारा, हर कोई होगा निखार का दीवाना

जो नहीं करती एक्सरसाइज

अगर आप अपना ज्यादातर समय आराम करते हुए या फिर बिस्तर में पड़े-पड़े बिताती हैं तो आपके चेहरे पर जल्द ही बुढ़ापे के लक्षण दिखाई देने वाले हैं. एक्सपर्ट्स की माने तो अगर आप एक ऐसी महिला हैं जो एक्सरसाइज नहीं करती हैं या फिर कोई भी फिजिकल एक्टिविटी नहीं करती है तो आपका मेटाबोलिज्म स्लो हो जाता है और मसल्स भी कमजोर होने लग जाते हैं. कई बार ऐसा होने की वजह से आपके चेहरे पर बुढ़ापे के लक्षण दिखने लगते हैं.

जो हमेशा रहती है तनाव में

एक्सपर्ट्स की अगर मानें तो ज्यादा स्ट्रेस और ओवरथिंकिंग से भी लड़कियों के चेहरे पर बुढ़ापे के लक्षण काफी कम उम्र में दिखाई देने लग जाते हैं. जब आपके शरीर में कोर्टिसोल लेवल्स बढ़ने लग जाते हैं तो आपकी स्किन पर रिंकल्स दिखने लगते हैं और साथ ही ड्राइनेस की समस्या भी बढ़ जाती है.

पर्याप्त नींद न लेने वाली महिलाएं

अगर आपकी स्किन पर समय से पहले ही बुढ़ापे के लक्षण दिखने लगे हैं तो इसके पीछे एक कारण यह भी हो सकता है कि आप पर्याप्त नींद नहीं ले रही हैं. आपकी इस गलती की वजह से चेहरे पर समय से पहले बुढ़ापे के लक्षण दिखाई देने लग जाते हैं. नींद की कमी होने पर आपके हार्मोन्स का बैलेंस बिगड़ने लगता है और स्किन डल भी दिखने लग जाती है. ऐसा होने की वजह से सिर्फ आपके चेहरे पर बुढ़ापे के लक्षण नहीं बल्कि शरीर में भी इसके लक्षण दिखने लग जाते हैं.

यह भी पढ़ें: Beauty Tips: हर सुबह सिर्फ 3 स्टेप्स में बनाएं अपने चेहरे को ग्लोइंग और स्मूद, खूबसूरती ऐसी कि हर किसी की नजरें ठहरेंगी आप पर

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola