ePaper

Beauty Tips: नहाने से पहले चेहरे पर इन चीजों के इस्तेमाल से मिलेगा दाग-धब्बों से छुटकारा, हर कोई होगा निखार का दीवाना

Updated at : 21 Jul 2025 7:22 PM (IST)
विज्ञापन
beauty tips

AI generated image

Beauty Tips: आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल आपको अपने चेहरे पर नहाने से पहले जरूर करना चाहिए. नहाने से पहले इन चीजों के इस्तेमाल से आपके चेहरे पर मौजूद दाग -धब्बे हटते हैं और साथ ही चेहरे पर ग्लो भी आता है.

विज्ञापन

Beauty Tips: हर किसी की यह चाहत होती है कि उनका चेहरा बेदाग और निखरा हुआ रहे. एक बेदाग और निखरी त्वचा पाने के लिए अक्सर हम कई तरह के प्रोडक्ट्स और कई तरह के नुस्खों का इस्तेमाल करते हैं. कई बार ये प्रोडक्ट्स काम कर जाते हैं तो कई बार ये सिर्फ समय और पैसे की बर्बादी का कारण बनते हैं. आपके पैसों की और समय की बर्बादी न हो इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल आपको हर दिन नहाने से पहले अपने चेहरे पर जरूर करना चाहिए. नहाने से पहले इन चीजों के इस्तेमाल से आपकी त्वचा पर मौजूद दाग-धब्बे तो हटते ही हैं बल्कि साथ ही आपकी त्वचा ग्लोइंग भी बन जाती है. चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.

चेहरे पर करें फिटकरी का इस्तेमाल

अगर आप चाहते हैं कि आपकी स्किन पर ग्लो रहे तो ऐसे में नहाने से पहले आपको अपने चेहरे पर फिटकरी का इस्तेमाल करना चाहिए. इसके लिए आपको सबसे पहले फिटकरी का पाउडर ले लेना है और उसमें एक चम्मच शहद मिला लेना है. इन दोनों ही चीजों को मिक्स करके एक पेस्ट तैयार कर लें और पूरे चेहरे पर इसे 15 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें. अंत में ठंडे पानी से चेहरे को अच्छे से धो लें.

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: 50 की उम्र में भी चेहरे पर नहीं दिखेंगी बुढ़ापे की निशानियां, डायट में इन चीजों को शामिल करने से होगा फायदा

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: टैनिंग से छुटकारा दिलाने में मदद करेगा नारियल का तेल, इस तरह इस्तेमाल करना फायदेमंद

चेहरे पर करें बेसन और दही का इस्तेमाल

अगर आप चाहते हैं कि आपकी स्किन सॉफ्ट और हाइड्रेटेड रहे तो ऐसे में आपको अपने चेहरे पर बेसन, दही और शहद का पेस्ट लगा लेना है. इसके बाद जब आप नहाने जाएं तो एक माइल्ड फेस वाश की मदद से चेहरे को अच्छे से धो लें. इस बात को ध्यान में रखें कि धोने से पहले इसे कम से कम अपने चेहरे पर 20 मिनट जरूर रहने दें.

नींबू और शहद का करें इस्तेमाल

अगर आपका चेहरे पर धूप की वजह से टैनिंग आ गयी है तो इससे छुटकारा पाने के लिए आपको चेहरे पर नींबू के रस और शहद का इस्तेमाल करना चाहिए. इसे अच्छे से लगाकर अपने चेहरे पर 20 मिनट के लिए छोड़ दें. अंत में अपने चेहरे को ठंडे पानी से अच्छी तरह से धो लें.

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: एक ही दिन में चेहरे से गायब हो जाएंगे सारे पिंपल्स, देखने वाले कहेंगे वाह क्या बात है

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola