Beauty Tips: टैनिंग से छुटकारा दिलाने में मदद करेगा नारियल का तेल, इस तरह इस्तेमाल करना फायदेमंद

Coconut Oil Benefits
Beauty Tips: अगर आप टैनिंग की समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको इस तरह से नारियल के तेल का इस्तेमाल करना चाहिए. नारियल तेल के इस्तेमाल से आपको टैनिंग की समस्या से छुटकारा मिल सकता है.
Beauty Tips: टैनिंग की वजह से अक्सर हमारा चेहरा डल और बेजान लगने लगता है. इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए हम कई तरह के तरीके अपनाते हैं. कई बार ये तरीके काम तो कर जाते हैं लेकिन कई बार इनका कुछ फायदा नहीं होता है. अगर आपने भी टैनिंग की समस्या से छुटकारा पाने के लिए हर तरीका अपना लिया है लेकिन आपको सफलता नहीं मिल सकी है तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी काम की साबित होने वाली है. आज हम आपको बताने वाले हैं कि आखिर आप किस तरह से टैनिंग की समस्या से छुटकारा पाने के लिए नारियल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं. नारियल तेल में भरपूर मात्रा में हेल्दी फैट्स, एंटीऑक्सिडेंट्स, विटामिन्स और डी-टैनिंग प्रॉपर्टीज भी पाए जाते हैं जिस वजह से आपके लिए यह फायदेमंद हो सकता है.
मसाज के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल
अगर आपको टैनिंग की समस्या है तो ऐसे में आप नारियल के तेल से मसाज कर सकते हैं. नारियल के तेल से करीबन 5 मिनट तक मसाज करने से ही आपको टैनिंग की समस्या से राहत मिल सकती है. मसाज करने के बाद आपको अपने चेहरे को 10 मिनट के लिए छोड़ देना है और अंत में गुनगुने पानी से उसे धो लेना है. दिन में अगर आप इस नुस्खे को दो बार करते हैं तो आपको जल्दी रिजल्ट देखने को मिल सकता है.
ब्यूटी टिप्स से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें
ये भी पढ़ें: Beauty Tips: सर्दियों में अब त्वचा नहीं होगी ड्राई, डायट में शामिल करें ये चीजें
ये भी पढ़ें: Skincare Tips: आपको क्यों नहाने के पानी में मिला देना चाहिए चुटकी भर हल्दी? जानें चौंकाने वाले फायदे
नारियल तेल के साथ नींबू का इस्तेमाल
टैनिंग की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए और चेहरे की रंगत को निखारने के लिए आपको नारियल के तेल के साथ नींबू के रस का इस्तेमाल करना चाहिए. इस नुस्खे को इस्तेमाल करने के लिए आपको एक चम्मच नारियल तेल में पांच बूंद नींबू के रस को मिला लेना होगा. अच्छी तरह से मिक्स कर लेने के बाद इसे आपको 15 मिनट तक अपनी त्वचा पर लगाकर छोड़ देना होगा. अंत में ठंडे पानी से अपने चेहरे को धो लें.
स्क्रब करने के लिए नारियल तेल और चीनी का इस्तेमाल
अपने चेहरे को स्क्रब करने के लिए आप नारियल तेल के साथ चीनी का इस्तेमाल कर सकते हैं. इस नेचुरल स्क्रब को तैयार करने के लिए आपको दो चम्मच नारियल तेल में एक चम्मच चीनी को मिला देना होगा. एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर इसे अपने चेहरे पर लगा लें और हल्के हाथों से से स्क्रब करना शुरू कर दें. हफ्ते में दो बार इस नुस्खे को करने से आपको टैनिंग की समस्या से छुटकारा मिल सकता है.
Disclaimer: हमारी खबरें जनसामान्य के लिए हितकारी हैं. लेकिन दवा या किसी मेडिकल सलाह को डॉक्टर से परामर्श के बाद ही लें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




