Suji Gud Ka Halwa: घर पर बनाएं स्वादिष्ट सूजी गुड़ का हलवा, झटपट बनकर हो जाता है तैयार

Updated:
विज्ञापन
suji gud ka halwa

suji gud ka halwa ( AI Image)

Suji Gud ka Halwa: आप भी मीठा खाना पसंद करते हैं तो सूजी गुड़ का हलवा की रेसिपी को जरूर ट्राई करें. इस हलवा का लाजवाब स्वाद आपको जरूर पसंद आएगा.

विज्ञापन

Suji Gud Ka Halwa: हलवा का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. हलवा एक ऐसी रेसिपी है जिसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है. कोई खास मौका हो या कोई खुशखबरी, खुशियों को सेलिब्रेट करने के लिए मीठे में अक्सर हलवा बनाया जाता है. खास मौके पर आप आसानी से सूजी गुड़ का हलवा बना सकते हैं. अगर आप या परिवार का कोई सदस्य चीनी से बना हलवा खाना नहीं पसंद करते हैं तो सूजी गुड़ का हलवा एक परफेक्ट ऑप्शन है. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं सूजी गुड़ का हलवा बनाने का तरीका. 

सूजी गुड़ का हलवा बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • सूजी- 1 कप
  • घी- आधा कप 
  • गुड़- स्वादानुसार
  • पानी- 1 कप
  • इलायची पाउडर- आधा चम्मच
  • काजू- 2 बड़े चम्मच बारीक कटे हुए
  • बादाम- 2 बड़े चम्मच बारीक कटे हुए
  • पिस्ता- 2 बड़े चम्मच बारीक कटे हुए
  • नारियल- 2 चम्मच कद्दूकस किया हुआ

सूजी गुड़ का हलवा को कैसे तैयार करें?

  • सूजी गुड़ का हलवा बनाने के लिए आप कड़ाही में एक चम्मच घी को डालें और काजू, बादाम और पिस्ता को भूनें. इसे आप एक प्लेट में निकाल लें. अब एक बर्तन में पानी को गर्म करें और इसमें गुड़ को मिला दें और इसे थोड़ी देर के लिए उबाल लें.  
  • अब कड़ाही में बचे हुए घी को डाल दें और सूजी को भी डालकर भूनें. सूजी को आप धीमी आंच पर भूनें. जब इसका रंग सुनहरा हो जाए तब आप इसमें धीरे-धीरे गुड़ के घोल को डालें और लगातार चलाते रहें.
  • इसके बाद आप इलायची पाउडर और बारीक कटे हुए काजू, बादाम और पिस्ता को डाल दें. हलवा जब गाढ़ा हो जाए तब आप इसे निकाल लें. इसके ऊपर आप कद्दूकस किया हुआ नारियल को डाल दें. इस तरह से आप सूजी गुड़ का हलवा बना सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Beetroot Halwa Recipe: त्योहार हो या कोई स्पेशल दिन, मीठे में बनाएं चुकंदर का हलवा, जानें आसान रेसिपी 

यह भी पढ़ें- Gud Makhana Recipe: घर आए दोस्तों के लिए बनाएं कुछ मीठा, झटपट तैयार करें गुड़ मखाना



विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola