Tamatar-Pyaz Ka Chilla: बिजी मॉर्निंग के लिए परफेक्ट रेसिपी, झटपट रेडी करें टमाटर-प्याज का चीला
Published by : Priya Gupta Updated At : 13 Dec 2025 8:02 AM
Tamatar-Pyaz Ka Chilla (AI image)
Tamatar-Pyaz Ka Chilla: सुबह की जल्दबाजी में अक्सर हम ऐसी रेसिपी खोजते हैं जो जल्दी बन जाए. ऐसे में आप इस आर्टिकल की मदद से नाश्ते में टमाटर-प्याज का चीला आसानी से तैयार कर सकते हैं.
Tamatar-Pyaz Ka Chilla: सुबह के नाश्ते के लिए कई तरह के ऑप्शन होते हैं, लेकिन बिजी लाइफस्टाइल की वजह से हमें समझ नहीं आता कि ऐसा क्या बनाया जाए जो जल्दी भी बन जाए और ज्यादा समय भी न लगे. ऐसे में आपके लिए चीला एक बढ़िया ऑप्शन है. आपने प्याज का चीला तो कई बार बनाया होगा, लेकिन आज हम आपको टमाटर-प्याज का स्वादिष्ट चीला बनाने की आसान विधि बताएंगे. ये खाने में बहुत टेस्टी होता है और आप इसे अपने ब्रेकफास्ट में आसानी से बना भी सकते हैं. तो चलिए इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं घर पर टमाटर-प्याज का चीला बनाने की रेसिपी.
टमाटर-प्याज का चीला बनाने के लिए क्या सामग्री है?
- बेसन – 1 कप
- टमाटर – 1 (बारीक कटा हुआ)
- प्याज – 1 (बारीक कटा हुआ)
- हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी)
- हरा धनिया – 2 चम्मच (कटा हुआ)
- जीरा – आधा चम्मच
- हल्दी – आधा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर – स्वादानुसार
- नमक – स्वादानुसार
- पानी – जरूरत अनुसार
- तेल – सेंकने के लिए
टमाटर-प्याज का चीला बनाने की विधि क्या है?
- सबसे पहले एक बर्तन लें. अब आप बर्तन में बेसन, नमक, हल्दी, लाल मिर्च और जीरा मिलाएं.
- अब कटे हुए टमाटर, प्याज, हरी मिर्च और हरा धनिया डालें. इसके बाद थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा घोल तैयार कर लें.
- गैस में तवा गर्म करें और हल्का तेल लगाएं. फिर एक चम्मच चीला का घोल लेकर तवे पर गोल आकार में फैलाएं. इसे धीमी आंच पर अच्छे से पलट-पलटकर सुनहरा होने तक सेंक लें.
- आपका टमाटर-प्याज का चीला बनकर तैयार है. इसे आप प्लेट में निकाल लें और दही या सब्जी के साथ गरमा-गरम सर्व करें.
यह भी पढ़ें: Lauki-Suji Chilla Recipe: सुबह की टेंशन खत्म, आज ही ट्राई करें झटपट बनने वाली लौकी-सूजी चीला की रेसिपी
यह भी पढ़ें: Sabudana Puri Recipe: साबूदाना और आलू से बनाएं फूली-फूली पूरियां, हर खास मौके पर मिलेगा स्वाद का मजा
यह भी पढ़ें: Chana Dal-Pyaz Chilla: ब्रेकफास्ट में दें नया ट्विस्ट, ढोकला और वड़ा नहीं, बनाएं चना दाल-प्याज चीला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










