गर्मियों में सुबह उठने के साथ कर लें यह 5 काम, पूरे दिन रहेंगे हैप्पी हैप्पी
Published by : Sameer Oraon Updated At : 07 May 2025 6:16 PM
Summer Morning Routine, Pic Credit- Freepik
Summer Morning Routine: गर्मियों में सुबह उठने के साथ कुछ काम को अपने रूटीन में शामिल कर लें तो पूरा दिन आपका अच्छा जाएगा. साथ ही आप एनर्जेटिक फील करेंगे.
Summer Morning Routine : गर्मियों के मौसम में न सिर्फ आपको खान पान में विशेष ध्यान देना होता है बल्कि रहन सहन में भी विशेष सावधानियां बरतनी पड़ती है. अगर हम उन चीजों को अपने रूटीन में शामिल करते हैं तो आप पूरा दिन एनर्जेटिक और एक्टिव फील करेंगे. साथ ही आपका पूरा दिन अच्छा जाएगा.
हल्की जोगिंग करें
गर्मियों में सुबह उठने के साथ हल्की जोगिंग या वॉकिंग करें. इससे आप पूरा दिन तारोताजा और उर्जावान महसूस करेंगे. अगर इसके इसके उलट आप तेज व्यायाम करेंगे तो डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है.
कुछ पढ़ने की आदत डालें
व्हाट्सएप और इमेल्स चेक करने की बजाय आप कुछ पढ़ने की आदत डालें. इससे आपका दिन पॉजिटिव रहेगा. इसके अलावा आप म्यूजिक भी सुन सकते हैं. किसी भी हालत में मोबाइल न चलाएं.
Also Read: World Thalassemia Day: सिर्फ 150 रुपये में बच्चे को बचा सकते हैं जीवनभर की पीड़ा से, जानें कैसे
हल्का नाश्ता करें
सुबह सुबह अगर हल्का ब्रेकफास्ट करेंगे तो आप पूरे एनर्जेटिक फील करेंगे. अगर आप इसके बजाय हेवी नाश्ता करते हैं तो आप सुस्त और थका हुआ महसूस करेंगे. नाश्ता के वक्त फल लेना न भूले. ऐसा करने से आपका शरीर हाइड्रेट रहेगा.
चाय की जगह हर्बल टी और नींबू पानी का करें इस्तेमाल
सुबह सुबह लोगों को चाय और कॉफी पीने की आदत रहती है. लेकिन उन्हें ऐसा करने से बचना चाहिए. क्योंकि इनमें कैफीन की मात्रा अधिक होती है जो आपके शरीर को डिहाईड्रेट कर सकता है. इसके अलावा आपकी घबराहट बढ़ सकती है. इसके बजाय अगर हर्बल टी और नींबू पानी का इस्तेमाल करें तो ज्यादा बेहतर होगा.
पूरी सुरक्षा के साथ कहीं भी बाहर निकलें
बिना सुरक्षा के बाहर निकलने से बचें. अगर आप बाहर निकल रहे हैं तो सिर पर कपड़ा जरूर बांध लें. साथ ही साथ आंखों पर सन ग्लास जरूर लगाएं. चेहरे पर सनस्क्रीन लगाना न भूलें.
Also Read: Mango Basundi Recipe: देसी फ्लेवर में फ्रूट का ट्विस्ट,ट्राय करें मैंगो बासुंदी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










