ePaper

Mango Basundi Recipe: देसी फ्लेवर में फ्रूट का ट्विस्ट,ट्राय करें मैंगो बासुंदी

Updated at : 07 May 2025 5:55 PM (IST)
विज्ञापन
Mango Basundi Recipe: देसी फ्लेवर में फ्रूट का ट्विस्ट,ट्राय करें मैंगो बासुंदी

Mango Basundi Recipe : गर्मियों में ट्राय करें ये ठंडी, मलाईदार और झटपट बनने वाली मैंगो बासुंदी मिठाई.

विज्ञापन

Mango Basundi Recipe: मीठा खाना हर किसी को पसंद होता है तो आज हम आपके लिये लाये हैं मैंगो बासुंदी. यह रेसिपी आम के ताजे और मीठे पल्प को पारंपरिक बासुंदी के साथ मिलाकर तैयार की जाती है.मलाईदार दूध, केसर और इलायची के अद्भुत स्वाद के साथ आम का ट्विस्ट इसे एकदम लाजवाब बनाता है. चाहे त्योहार हो या कोई खास मौका इस फ्रूट-फ्लेवर डेजर्ट को बनाकर आप हर किसी का दिल जीत सकते हैं.

सामग्री

  • फुल क्रीम दूध – 1 लीटर
  • आम का पल्प – 1 कप (पके हुए मीठे आम, जैसे अल्फांसो या दशहरी)
  • कंडेंस्ड मिल्क (वैकल्पिक) – 2-3 टेबल स्पून (अगर आप और मलाईदार स्वाद चाहते हैं)
  • चीनी – 2-3 टेबल स्पून (स्वादानुसार)
  • इलायची पाउडर – 1/4 टीस्पून
  • केसर – कुछ धागे (गर्म दूध में भीगे हुए)
  • कटे हुए ड्राय फ्रूट्स – बादाम, पिस्ता, काजू (गार्निश के लिए)

बनाने की विधि

  • दूध को उबालें: एक भारी तले के बर्तन में दूध को मध्यम आंच पर उबालें. बीच-बीच में चलाते रहें ताकि नीचे न लगे.
  • गाढ़ा करें: दूध को तब तक पकाएं जब तक वह लगभग आधा न रह जाए. यह प्रक्रिया 30–40 मिनट ले सकती है.
  • चीनी और इलायची डालें: अब इसमें चीनी, इलायची पाउडर और भीगी हुई केसर डालें. चाहें तो स्वाद बढ़ाने के लिए थोड़ा कंडेंस्ड मिल्क भी डाल सकते हैं.
  • ठंडा करें: गाढ़ा दूध (बासुंदी) को आंच से हटाकर पूरी तरह ठंडा होने दें.
  • आम का पल्प मिलाएं: दूध के ठंडा हो जाने के बाद आम का पल्प मिलाएं. अच्छी तरह मिक्स करें लेकिन उबालें नहीं वरना आम फट सकता है.
  • सर्व करें: ऊपर से ड्राय फ्रूट्स डालें और ठंडा-ठंडा सर्व करें. चाहें तो फ्रिज में 1से 2 घंटे सेट होने दें.

Also Read : Lauki ke Chilke ki Sabzi: बेकार नहीं बेशकीमती है लौकी का छिलका,बनाएं स्वादिष्ट और हेल्दी भुजिया

Also Read : Instant Rice Flour Dosa Recipe: बस 5 मिनट में ऐसे बनाएं कुरकुरे और स्वादिष्ट चावल के आटे के डोसे

Also Read : Moringa Paratha Recipe: सहजन के पत्तों से बनाएं टेस्टी और हेल्दी पराठा,नोट करें रेसिपी

Also Read : Leftover Rice Recipes: बचे हुए चावल से बनाएं क्रिस्पी कटलेट्स,कुछ मिनटों में होगा तैयार

Also Read :Mango Pickle Recipe: कच्चे आम से ऐसे बनाएं चटपटा अचार,हर कोई मांगेगा बार-बार

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola