कोल्ड ड्रिंक को करें बाय, इन 7 देसी ड्रिंक से खुद को रखें ठंडा-ठंडा कूल-कूल, सेहत के लिए भी है बेहद फायदेमंद
Published by : Sameer Oraon Updated At : 04 May 2025 6:13 PM
Summer Drink, Pic Credit- FreePik
Summer Drink: गर्मियों में कोल्ड ड्रिंक की बजाय आसानी से मिलने वाली देसी ड्रिंक पर ध्यान देना चाहिए. यह न सिर्फ ठंडक देता है बल्कि सेहत के लिए फायदेमंद रहता है.
Summer Drink, Summer Desi Drink: गर्मियों के मौसम में लोगों को ठंडा पीने का दिल करता है. लोग सुकून की चाहत में बार बार कोल्ड ड्रिंक पीते हैं. लेकिन बाजार में मिलने वाला कोल्ड ड्रिंक हेल्थ के लिए अच्छा नहीं रहता है. इसके बजाय अगर देसी विकल्पों को अपनाया जाए तो यह अधिक फायदेमंद रहता है. क्योंकि इससे न सिर्फ इम्यूनिटी मजबूत रहता है बल्कि पाचन तंत्र भी दुरुस्त रहता है.
कौन कौन से ड्रिंक है बेहतर विकल्प
- सत्तू का शरबत
सत्तू का शरबत न सिर्फ आपको ठंडक और एनर्जेटिक बनाये रखता है बल्कि यह हीट स्ट्रोक और वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है. यह खास कर उन लोगों के लिए फायदेमंद जो फिल्ड वर्क में रहते हैं.
2. बेल का शरबत
बेल का शरबत न सिर्फ पाचन क्रिया को बेहतर करता है बल्कि शरीर को ठंडा रखने में भी बेहद मददगार है. खास कर इसका सेवन उन लोगों को जरूर करना चाहिए जो गैस और कब्ज की समस्याओं से जूझते रहते हैं. सुबह के वक्त इसे पीना ज्यादा लाभकारी है.
3. नारियल का पानी
नारियल का पानी शरीर को हाईड्रेट रखता है. इसके अलावा मिनरल्स की पूर्ति के साथ साथ थकान भी दूर करता है. हालांकि इसे बिना मिलावट के सेवन करें. सुबह में या किसी सफर से लौटकर इसे पीना अधिक फायदेमंद रहता है.
Also Read: Mouth Ulcer: सिर्फ पाचन नहीं मुंह में छाले होने के हो सकते हैं अन्य कारण भी
4. आम पन्ना
आम पन्ना इलेक्ट्रोलाइट्स को बैलेंस करने में मदद करता है. साथ ही साथ यह शरीर को ठंडा रखने के साथ साथ लू से भी बचाता है. इसे कहीं निकलने से पहले या बाद में जरूर पी लें.
5. जलजीरा का पानी
जलजीरा का पानी न सिर्फ आपके शरीर को ठंडा रखता है बल्कि भोजन को डाइजेस्ट करने में भी मदद करता है. इससे एसिडिटी की समस्या भी दूर होती है. साथ ही भूख को भी बढ़ाता है.
6. गन्ने का रस
गर्मी का मौसम आते ही सड़के किनारे गन्ने का रस मिलना शुरू हो जाता है. इसे पीने के कई फायदे हैं. यह न सिर्फ ग्लूकोज का स्तर मेंटन रखता है बल्कि लिविर को भी डिटॉक्स करता है. हालांकि डायबिटीक पेशेंट को इसे परहेज करना चाहिए.
7. नींबू पानी
नींबू पानी न सिर्फ शरीर को ठंडक देता है बल्कि यह पाचन में भी मदद करता है. इसके अलावा ये वजन को कम करने के साथ साथ त्वचा से जुड़ी समस्याओं के लिए भी फायदेमंद है.
Also Read: शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाला यह फल है यौन शक्ति बढ़ाने में रामबाण, जानें इसके अन्य फायदे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










