शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाला यह फल है यौन शक्ति बढ़ाने में रामबाण, जानें इसके अन्य फायदे
Published by : Sameer Oraon Updated At : 04 May 2025 5:12 PM
Mahua Benefits, Pic Credit- Freepik
Mahua Benefits: महुआ के फल में कई औषधीय गुण होते हैं. इसमें मौजूद विटामिन-सी, प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम जैसे तत्व कई बीमारियों से छुटकारा दिलाने में मदद करता है.
Mahua Benefits, Mahua fal ke Fayde: हमारे आसपास कई ऐसे फल हैं जिसके फायदे के बारे में कई लोग नहीं जानते हैं. ऐसी ही एक फल है जिसे लोग महुआ के नाम से जानते हैं. जी हां यह वही महुआ का फल जिसका इस्तेमाल शराब बनाने में किया जाता है. जानकारी के अभाव में कई लोग इसका सेवन न करने की सलाह देते हैं, लेकिन इस फल के अगिनत फायदे हैं जिसके बारे में लोगों को नहीं पता. विभिन्न राज्यों में इसे अलग अलग नामों से जाना जाता है.
महुआ में फैट, विटामिन-सी जैसे तत्व रहते हैं मौजूद
महुआ के फल में फैट, विटामिन-सी, प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, फॉस्फोरस, कार्बोहाइड्रेट जैसे तत्व मौजूद रहते हैं. जो कई बीमारियों के लिए रामबाण औषधि है. शराब के अलावा इसका इस्तेमाल तेल बनाने में भी किया जाता है.
चेहरे को मॉइश्चराइज में
महुआ से निकलने वाला तेल चेहरे को मॉइश्चराइज करने में मदद करता, खास गर्मियों के मौसम में जब हमारा चेहरा रूखा सूखा और बेजान हो जाता है तो ऐसी परिस्थिति इसका इस्तेमाल फायदेमंद रहता है.
यौन शक्ति बढ़ाने में भी करता है मदद
महुआ का फल पुरुषों की यौन शक्ति बढ़ाने में मदद करता है. जी हां आपने बिल्कुल सही पढ़ा. जिन पुरुषों में स्पर्म काउंट या शीघ्रपतन की शिकायत हो वह उबले दूध में इसके फल को छोटे छोटे टुकड़ों में डालकर खा लें. कुछ ही दिनों में इसका असर दिखने लगेगा.
गठिया जैसे रोगों के लिए भी है रामबाण दवाई
महुआ के पौधे के बीजों से निकलने वाला तेल से त्वचा रोगों और शरीर के दर्द में मालिश की जाती है. इससे न सिर्फ त्वचा संबंधी बीमारियां दूर होती है बल्कि गठिया, सिरदर्द और बवासीर जैसे रोग भी ठीक होते हैं.
डायरिया को ठीक करने में मददगार
महुआ में एंटी-माइक्रोबियल मौजूद होता है, जो आंत से जुड़ी बीमारियों के लिए बेहद रामबाण औषधि है. साथ ही इसके पेड़ की छाल से तैयार किया हुआ काढ़ा डायरिया को जड़ से खत्म करने बेहज उपयोगी होता है
Also Read: Patch Up Signs: पार्टनर दे रहा यह 5 संकेत तो समझ लें पैचअप करना चाहता है वह आपसे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










