Suji Besan Chilla Recipe: ब्रेकफास्ट में जल्दी से तैयार करें स्वाद से भरपूर नाश्ता, सूजी बेसन चीला रेसिपी

Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन

suji besan chilla ( AI Image)

Suji Besan Chilla Recipe: सुबह नाश्ते में तैयार करें ये सूजी बेसन चीला. इसे आप झटपट से तैयार कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल से इसे बनाने की आसान रेसिपी.

विज्ञापन

Suji Besan Chilla Recipe: सुबह अगर आपको भी काम या कॉलेज के लिए जल्दी निकलना होता है और आप अकेले रहते हैं तो समझ नहीं आता है कि नाश्ते में क्या बनाया जाए जो जल्दी से रेडी हो जाए. ऐसे में आप जल्दी से आप चीला को बना सकते हैं. चीला को आप बेसन और सूजी से बना सकते हैं. इसे बनाना आसान है और ज्यादा तेल की जरूरत भी नहीं पड़ती है. आप इसे नाश्ते में बनाएं और लंच बॉक्स में भी लेकर जाएं. तो आइए जानते हैं सूजी बेसन चीला को बनाने का तरीका. 

सूजी बेसन चीला के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • सूजी- आधा कप 
  • बेसन- आधा कप
  • दही- 2 बड़े चम्मच 
  • प्याज- 1 बारीक कटा हुआ 
  • लहसुन- 2-3 कलियां बारीक कटा हुआ 
  • टमाटर- एक बारीक कटा हुआ 
  • हरी मिर्च- 1 बारीक कटी हुई 
  • अदरक- 1 चम्मच कद्दूकस किया हुआ 
  • धनिया पत्ती- 2 चम्मच बारीक कटी हुई
  • नमक- स्वादानुसार
  • गरम मसाला- आधा चम्मच
  • हल्दी पाउडर- आधा छोटा चम्मच 
  • गाजर- एक कद्दूकस किया हुआ 
  • शिमला मिर्च- एक बारीक कटा हुआ
  • पानी- जरूरत के अनुसार
  • तेल- जरूरत के अनुसार

सूजी बेसन चीला को कैसे बनाएं?

  • सूजी बेसन चीला बनाने के लिए आप एक बर्तन में सूजी, बेसन, दही को डालें. इसमें आप बारीक कटा प्याज, लहसुन और कद्दूकस किया हुआ अदरक को डालें. इसमें आप टमाटर, कद्दूकस किया हुआ गाजर, बारीक कटा शिमला मिर्च को डालें. 
  • इसमें आप नमक, हल्दी और गरम मसाला को डालें. पानी डालकर चीला का घोल तैयार कर लें. इसे आप ढककर 10 मिनट के लिए रख दें. चीला के बैटर को चेक करें. अगर ये ज्यादा गाढ़ा है तो आप इसमें पानी मिला लें. 
  • अब एक तवा को गर्म करें. इस पर आप थोड़ा तेल लगाएं और एक बड़े चम्मच से बैटर को तवे पर डालकर गोल आकार में फैला दें. इसे आप मध्यम आंच पर एक साइड से पका लें. फिर इसे पलटें और दूसरी तरफ से भी पका लें. दोनों साइड से अच्छे से पका लें. आपका सूजी बेसन चीला तैयार है. 

सूजी बेसन चीला को कैसे सर्व करें?

सूजी बेसन चीला को हरी चटनी, टमाटर सॉस, दही या पुदीना-धनिया की चटनी के साथ सर्व करें.

चीला को और कैसे तैयार कर सकते हैं?

आप चीला को बेसन, चावल, मूंग दाल से तैयार कर सकते हैं.

आसानी से चीला कैसे तैयार करें?

आप बेसन में नमक, पानी और लाल मिर्च डालकर घोल तैयार करें. इसमें प्याज डालें और फिर घोल से चीला बना लें.

यह भी पढ़ें- Paneer Cheese Toast: वीकेंड पर फैमिली के लिए करें कुछ स्पेशल, बनाएं पनीर चीज टोस्ट रेसिपी 

यह भी पढ़ें- Kanda Poha For Breakfast: सुबह-सुबह क्या बनाएं? इस बात को लेकर है टेंशन, तो झटपट ट्राई करें कांदा पोहा

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola