Kanda Poha For Breakfast: सुबह-सुबह क्या बनाएं? इस बात को लेकर है टेंशन, तो झटपट ट्राई करें कांदा पोहा
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 03 Oct 2025 7:56 AM
kanda poha ( AI Image)
Kanda Poha For Breakfast: ब्रेकफास्ट में आप भी कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जो झटपट तैयार हो जाए तो आप कांदा पोहा को बनाएं. इस डिश को आप कम मेहनत में बना सकते हैं. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल से कांदा पोहा रेसिपी को बनाने का तरीका.
Kanda Poha For Breakfast: सुबह के टाइम में अक्सर इस बात की टेंशन होती है कि नाश्ते में क्या बनाया जाए. अक्सर लोग सुबह में पराठे बनाते हैं. लेकिन, एक ही तरह की चीज खाने का मन बार-बार नहीं करता है. कई बार थकान के कारण मन करता है कुछ ऐसी डिश खाने का जो जल्दी से और आसानी से तैयार हो जाए. नाश्ते में अगर आप भी ऐसी रेसिपी बनाने की सोच रहे हैं जो कम मेहनत में तैयार हो जाए तो आप कांदा पोहा की रेसिपी को बनाएं. कांदा पोहा महाराष्ट्र की फेमस डिश है जिसे प्याज, पोहा और मूंगफली जैसी चीजों को डालकर तैयार किया जाता है. कांदा पोहा को आप कम चीजों से तैयार कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि.
कांदा पोहा बनाने के लिए सामग्री
- पोहा- एक कप
- राई- आधा छोटा चम्मच
- जीरा- आधा छोटा चम्मच
- मूंगफली- 2 बड़े चम्मच
- हरी मिर्च- एक
- हींग- चुटकीभर
- तेल- 2 चम्मच
- प्याज- एक बड़ा
- हरा धनिया- 2 चम्मच बारीक कटा हुआ
- नमक- स्वादानुसार
- नींबू का रस- एक छोटा चम्मच
- चीनी- चुटकीभर
- करी पत्ते- 8-10
कांदा पोहा बनाने की विधि
- कांदा पोहा बनाने के लिए सबसे पहले आप मोठे पोहा को लें और इसे अच्छे से धो लें. इससे पानी को निकाल कर इसे अलग रख दें. अब एक पैन या कड़ाही को गर्म करें और इसमें आप तेल को डालें. तेल में मूंगफली को फ्राई कर लें और इसे निकाल कर अलग कर दें.
- आप इसमें राई, जीरा, हींग और करी पत्ते को डाल दें. इसमें आप बारीक कटी हुई मिर्च को डाल दें. इसमें अब बारीक कटे हुए प्याज को भी मिक्स करें. प्याज को अच्छे से पका लें. प्याज जब पक जाए तो इसमें आप आप हल्दी को डाल दें. अब पोहा को इसमें डालकर अच्छे तरीके से मिक्स करें. इसमें अब नमक और चुटकीभर चीनी डालकर इसे मिक्स कर लें थोड़ी देर तक पका लें. इसके ऊपर से आप धनिया के पत्तों को डालें और नींबू के रस डालकर मिक्स करें. आपका कांदा पोहा तैयार है.
यह भी पढ़ें- Veg Malai Sandwich Recipe: शाम के स्नैक्स में बनाएं क्रिमी और टेस्टी वेज मलाई सैंडविच
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










