Paneer Cheese Toast: वीकेंड पर फैमिली के लिए करें कुछ स्पेशल, बनाएं पनीर चीज टोस्ट रेसिपी 

Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन

paneer cheese toast ( AI Image)

Paneer Cheese Toast: वीकेंड पर आप भी नाश्ते में कुछ स्पेशल ट्राई करना चाहते हैं तो आप पनीर चीज टोस्ट को बना सकते हैं. इस रेसिपी का स्वाद लाजवाब होता है और बच्चों को भी पसंद आएगा. इसे खाने के बाद बच्चे बार-बार इसे बनाने की डिमांड करेंगे.

विज्ञापन

Paneer Cheese Toast: वीकेंड में अक्सर लोग फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करते हैं और रिलैक्स करते हैं. बाकी दिनों में काम की भागदौड़ और सुबह की जल्दबाजी में कई बार लोग अच्छे से नाश्ता एंजॉय नहीं कर पाते हैं. वीकेंड पर सब के साथ बैठकर नाश्ता करना परिवार के साथ समय बिताने का एक अच्छा मौका है. आप इस मौके के लिए कोई स्पेशल डिश तैयार कर सकते हैं. अगर आप भी वीकेंड पर कुछ खास बनाने की सोच रहे हैं तो पनीर चीज टोस्ट को बनाएं. ये रेसिपी बच्चों को भी बहुत पसंद आती है. तो आइए इस आर्टिकल से जानते हैं पनीर चीज टोस्ट की रेसिपी. 

पनीर चीज टोस्ट बनाने की सामग्री 

  • ब्रेड स्लाइस- 4 
  • प्याज- एक 
  • हरी मिर्च- 1-2  
  • बटर
  • चीज- कद्दूकस किया हुआ 
  • पनीर- एक कप कद्दूकस किया हुआ 
  • हल्दी पाउडर- आधा छोटा चम्मच  
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच 
  • अदरक- कद्दूकस किया हुआ एक चम्मच 
  • धनिया पत्ती- एक चम्मच बारीक कटी हुई 
  • शिमला मिर्च- एक बारीक कटा हुआ 
  • नमक- स्वादनुसार  
  • तेल 
  • काली मिर्च का पाउडर- आधा छोटा चम्मच 
  • गरम मसाला- आधा छोटा चम्मच
  • टमाटर- एक 

यह भी पढ़ें- Kanda Poha For Breakfast: सुबह-सुबह क्या बनाएं? इस बात को लेकर है टेंशन, तो झटपट ट्राई करें कांदा पोहा

पनीर चीज टोस्ट बनाने की विधि 

  • पनीर चीज टोस्ट बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बर्तन में पनीर को कद्दूकस कर लें. अब एक कड़ाही को गैस पर रखें और इसमें तेल डालें. जब तेल गर्म हो जाए तो आप इसमें बारीक कटा हुआ प्याज को डालकर पकाएं.
  • अब इसमें आप बारीक कटी हरी मिर्च और और कद्दूकस किया हुआ अदरक को डाल दें. अब आप टमाटर को बारीक काट कर इसमें मिक्स कर दें साथ ही शिमला मिर्च को भी डाल कर इसे मिक्स कर दें. 
  • जब टमाटर और शिमला मिर्च पक जाए तो कद्दूकस किया हुआ पनीर को डालें. अब हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर और गरम मसाला को भी मिक्स कर दें. इसमें नमक डालकर पका लें. ऊपर से धनिया पत्ता को डाल दें. 
  • ब्रेड पर बटर लगा कर तवे पर सेक लें. ब्रेड के एक साइड पर तैयार किया हुआ मिश्रण को डाल दें और अच्छे से फैला दें. इसके ऊपर कद्दूकस किया हुआ चीज को डालें और थोड़ी देर तक पका लें. आपका पनीर चीज टोस्ट तैयार है.

यह भी पढ़ें- Veg Malai Sandwich Recipe: शाम के स्नैक्स में बनाएं क्रिमी और टेस्टी वेज मलाई सैंडविच

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola