Sprouts Recipe Ideas: लंच हो या ऑफिस टिफिन, इन रेसिपी को जरूर बनाएं

sprouts ( AI generated image)
Sprouts Recipe Ideas: अगर आप कुछ हेल्दी खाना चाहते हैं तो आप स्प्राउट्स से बनी चीजों को ट्राई करें. स्प्राउट्स में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं और ये सेहत के लिए अच्छा है. इस आर्टिकल से जानते हैं कुछ चीजें जो आप स्प्राउट्स से तैयार कर सकते हैं.
Sprouts Recipe Ideas: अगर आप हेल्दी और टेस्टी खाना ढूंढ रहे हैं, तो स्प्राउट्स आपके लिए अच्छा ऑप्शन हैं. इसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं. स्प्राउट्स में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन्स भरपूर मात्रा में होते हैं. इनका सेवन सेहत के लिए अच्छा होता है. आप चने, मूंग को अंकुरित कर के कई चीजों को बना सकते हैं. इस आर्टिकल से जानते हैं कुछ टेस्टी रेसिपी आइडियाज जो हेल्दी भी हैं.
स्प्राउट्स चाट

स्प्राउट्स चाट आप अंकुरित चना या फिर मूंग से बना सकते हैं. इसको बनाने के लिए आप प्याज, टमाटर, खीरा को बारीक काटकर मूंग में मिक्स कर दें. इसमें आप नमक, चाट मसाला, हरी मिर्च और नींबू को डालकर मिक्स करें. ये खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है.

स्प्राउट्स डोसा

आप स्प्राउट्स डोसा सुबह के नाश्ते में आसानी से बना सकते हैं. इसमें आप अंकुरित मूंग, अदरक का छोटा टुकड़ा और भिगोए हुए चावल से बारीक पेस्ट बना लें. इसमें आप नमक को मिक्स कर दें. इस मिश्रण से आप डोसा तैयार करें.
स्प्राउट्स की सब्जी

अगर आप डेली एक तरह की सब्जी खाकर बोर हो चुके हैं तो आप स्प्राउट्स की सब्जी को जरूर बनाएं. इसके लिए आप अंकुरित मूंग को लें. प्याज, अदरक-लहसुन के पेस्ट के साथ इसे भुने. आप इसमें मसाले डालें और भुने. मसाले के साथ तैयार ये सब्जी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है.
स्प्राउट्स अप्पे

अगर आप कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो आप स्प्राउट्स अप्पे को बना सकते हैं. मूंग से बने ये अप्पे को आप आसानी से तैयार कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें- Sprouts Appe: नाश्ता हो या स्नैक्स में चाहिए कुछ टेस्टी, स्प्राउट्स से बनाएं ये खास रेसिपी
स्प्राउट्स पुलाव

आप स्प्राउट्स से पुलाव को भी तैयार कर सकते हैं. स्प्राउट्स पुलाव एक हेल्दी और स्वादिष्ट डिश है जो अंकुरित मूंग, चावल और कुछ मसालों के साथ तैयार किया जाता है.
यह भी पढ़ें- Sprouts Pulao Recipe: स्प्राउट्स से ट्राई करें कुछ अलग, बनाएं ये पुलाव की रेसिपी
यह भी पढ़ें- Potato Nuggets: झटपट बनाएं बच्चों का फेवरेट स्नैक, तैयार करें क्रिस्पी और टेस्टी आलू नगेट्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










