Soya Chunks Dosa Recipe: वेट लॉस और फिटनेस के लिए परफेक्ट सोया चंक्स डोसा,नोट करें रेसिपी

Published by :Shinki Singh
Published at :12 Apr 2025 7:36 PM (IST)
विज्ञापन
Soya Chunks Dosa Recipe: वेट लॉस और फिटनेस के लिए परफेक्ट सोया चंक्स डोसा,नोट करें रेसिपी

Soya Chunks Dosa Recipe : सोया चंक्स डोसा जिम जाने वाले, वेट लॉस फॉलो करने वाले और बच्चों को हेल्दी खाना खिलाने वालों के लिए ये रेसिपी परफेक्ट है.

विज्ञापन

Soya Chunks Dosa Recipe : अगर आप भी चाहते हैं कि आपका वजन आसानी से कम हो जायें तो हम आज आपके लिये लाये हैं सोया चंक्स डोसा की रेसिपी जो आपके लिये बेस्ट चॉइस बन सकती है. यह न केवल स्वाद में टेस्टी है बल्कि प्रोटीन से भरपूर भी है. खासकर जिम जाने वाले, वेट लॉस फॉलो करने वाले और बच्चों को हेल्दी खाना खिलाने वालों के लिए ये रेसिपी परफेक्ट है.

डोसा बैटर के लिए

  • 1 कप उरद दाल
  • 2.5 कप चावल
  • 1/2 चम्मच मेथी दाना
  • नमक स्वादानुसार
  • पानी (भिगोने व पीसने के लिए)

स्टफिंग के लिए

  • 1 कप सोया चंक्स (उबाले हुए)
  • 1 बारीक कटा प्याज
  • 1 बारीक कटी हरी मिर्च
  • 1/2 चम्मच जीरा
  • 1/2 चम्मच राई
  • करी पत्ते – 5-6
  • 1/4 चम्मच हल्दी
  • नमक स्वादानुसार
  • 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 चम्मच नींबू रस
  • 1 चम्मच तेल

विधि

  • डोसा बैटर तैयार करें :चावल, उरद दाल और मेथी को 6 घंटे भिगोएं.पीसकर स्मूद बैटर बनाएं और 8 घंटे या रातभर के लिए फरमेंट करें.
  • सोया स्टफिंग तैयार करें : सोया चंक्स को गर्म पानी में 10 मिनट भिगोकर निचोड़ लें. एक पैन में तेल गरम करें. राई, जीरा और करी पत्ता डालें. प्याज, हरी मिर्च डालें और हल्का भूनें. सोया चंक्स, हल्दी, मिर्च पाउडर, नमक डालें और 5 मिनट पकाएं. नींबू रस डालें और ठंडा होने दें.
  • डोसा बनाएं :गरम तवे पर थोड़ा सा बैटर फैलाएं. ऊपर से सोया स्टफिंग रखें और हल्का प्रेस करें. क्रिस्पी होने तक सेंकें. चाहें तो हल्का तेल स्प्रिंकल करें. नारियल चटनी या टमाटर चटनी के साथ परोसें.

Also Read : Butter Garlic Paneer Recipe: बटर और लहसुन का तीखा मेल,पनीर की ये रेसिपी बना देगी आपको दीवाना

Also Read : Veg Momos: मोमोज लवर्स के लिए परफेक्ट रेसिपी,हर कौर में खुशबू और स्वाद

Also Read :Mango Pickle Recipe: कच्चे आम से ऐसे बनाएं चटपटा अचार,हर कोई मांगेगा बार-बार

Also Read :Jaggery Tamarind Chutney Recipes: बिना खजूर के ऐसे बनायें गुड़-इमली की खट्टी-मीठी चटनी,जानें बनाने की सरल रेस्पी

Also Read :Litti Chokha Recipe: होली के रंग में रंगा लिट्टी चोखा, स्वाद ऐसा कि दिल बोले वाह

Disclaimer: हमारी खबरें जनसामान्य के लिए हितकारी हैं. लेकिन दवा या किसी मेडिकल सलाह को डॉक्टर से परामर्श के बाद ही लें.

    विज्ञापन
    Shinki Singh

    लेखक के बारे में

    By Shinki Singh

    10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

    Prabhat Khabar App :

    देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

    Download from Google PlayDownload from App Store
    विज्ञापन
    Sponsored Linksby Taboola