ePaper

Dosa Chutney Recipe: साउथ इंडियन स्टाइल डोसा अब बनेगा और भी टेस्टी, जब बना लेंगे ये 2 स्पेशल चटनी 

Updated at : 23 Sep 2025 12:05 PM (IST)
विज्ञापन
Dosa Chutney Recipe

Dosa Chutney Recipe (AI image)

Dosa Chutney Recipe: डोसा के साथ चटनी तो अपने कई तरह की खाई होंगे, लेकिन आज हम आपको इस लेख में 2 स्पेशल डोसा चटनी की रेसिपी बताने जा रहे है, जो आपके खाने के स्वाद को और बढ़ा देगी.

विज्ञापन

Dosa Chutney Recipe: साउथ इंडियन स्टाइल डोसा हर किसी को बहुत पसंद आता है. बाहर से कुरकुरा और अंदर से मुलायम यह डोसा जब गरमा-गरम परोसा जाता है, तो इसका स्वाद और भी लाजवाब लगता है. साथ ही, अगर इसके साथ एक मजेदार चटनी मिल जाए तो इसका मजा और भी दोगुना हो जाता है. डोसा चटनी कई तरीकों से बनाई जा सकती है जैसे नारियल की हल्की-सी मिठास और मलाईदार स्वाद वाली चटनी, टमाटर की खट्टी-मीठी मसालेदार चटनी, या फिर मूंगफली और पुदीना जैसी चटनियां, जो डोसा के हर निवाले को और भी खास बना देती हैं. तो चलिए जानते हैं कुछ आसान और स्वादिष्ट डोसा चटनी की रेसिपी, जिन्हें आप घर पर कभी भी बनाकर अपने नाश्ते या खाने का स्वाद बढ़ा सकते हैं. 

नारियल की चटनी रेसिपी (Coconut Chutney Recipe For Dosa)

सामग्री 

  • नारियल कद्दूकस किया हुआ – 1 कप
  • भुना चना दाल – 2 बड़े चम्मच
  • हरी मिर्च – 2
  • अदरक – 1 इंच टुकड़ा
  • नमक – स्वादानुसार
  • पानी – आवश्यकतानुसार

तड़के के लिए

  • तेल – 1 छोटा चम्मच
  • राई (सरसों) – ½ छोटी चम्मच
  • करी पत्ता – 7-8
  • सूखी लाल मिर्च – 1

बनाने की विधि

  • एक मिक्सर में नारियल, भुना चना दाल, हरी मिर्च, अदरक और नमक डालकर पीस लें. 
  • फिर इसमें आवश्यकता अनुसार पानी डालकर पेस्ट बना लें. 
  • अब एक छोटे पैन में तेल गरम करें, उसमें राई, करी पत्ता और सूखी लाल मिर्च डालें. फिर इस तड़के को पीसी हुई चटनी के ऊपर डाल दें. 

यह भी पढ़ें: Idli Recipe: बिना चावल-दाल के बनाएं झटपट हेल्दी बेसन की इडली

यह भी पढ़ें: खुशियों की मिठास बढ़ाएगी MP की मशहूर मावा बाटी, घर बैठे बनाएं चाशनी में डूबी लाजवाब मिठाई

टमाटर की चटनी रेसिपी (Tomato Chutney Recipe For Dosa)

सामग्री

  • टमाटर – 2 मध्यम आकार
  • प्याज – 1 छोटा
  • लहसुन की कलियां – 3-4
  • सूखी लाल मिर्च – 2
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल – 1 बड़ा चम्मच

तड़के के लिए

  • तेल – 1 छोटा चम्मच
  • राई – ½ छोटी चम्मच
  • करी पत्ता – 6-7

बनाने की विधि

  • एक कढ़ाई में तेल गरम करें और उसमें प्याज, लहसुन और सूखी लाल मिर्च हल्का भून लें. 
  • अब कटे हुए टमाटर डालें और नरम होने तक पकाएं. इसे ठंडा करके मिक्सर में पीस लें. 
  • इसके बाद इसमें नमक मिलाएं और ऊपर से तड़का डाल दें. 

यह भी पढ़ें: Aloo Bhujia Recipe: बाजार की नमकीन को कहें ना, अब घर पर बनाएं स्वादिष्ट आलू भुजिया

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola